प्रियंका चोपड़ा से पहले इन 8 लड़कियों को डेट कर चुके हैं निक!

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 04:23 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को आए दिन अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ स्पॉट किया जा रहा है। दोनों की बढ़ती नजदीकियों देखकर कयास लगाए जा रहे है कि जल्द दी यह कपल शादी करने वाला है। खबरों के मुताबिक जुलाई या फिर अगस्त के अंत में इनकी सगाई हो सकती है। अगर सच में प्रियंका निक को डेट कर रही है तो वह उनकी 9वीं गर्लफ्रैंड होगी। एक वेबसाइट के मुताबिक, निक प्रियंका से पहले 8 लड़कियों को डेट कर चुके है। 

1. सेलेना गोमेज
2008 में निक का अफेयर अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेेलेना गोमेज के साथ था। 2009 में दोनों अलग हो गए। 

2. माइली सायरस
एक्ट्रेस माइली सायरस के साथ भी निक का अफेयर रहा। 2007 में दोनों का का ब्रेकअप हो गया। दोनों की पहली मुलाकात एक चैरिटी इवेंट में हुई थी।

3. ओलिविया कल्पो

2012 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी ओलिविया कल्पो का निक के साथ अफेयर 2013 में शुरू हुआ। 2015 में दोनों की राहें अलग हो गई। 

4. लिली कॉलिंस
2016 में निक जोनास एक्ट्रेस लिली कॉलिंस को डेट कर रहे थे। इनके अफेयर ने खूब चर्चा बटौरी। एक इंटरव्यू में खुद निक ने लिली के साथ अपने अफेयर की बात कबूल की थी। 

5. केंडल जेनर

2015 में निक अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं बताया। 

6. डेल्टा गूड्रेम 
निक ने अपने से 8 साल बड़ी एक्ट्रेस डेल्टा गूड्रेम को 10 महीने तक डेट किया। 2012 में दोनों अलग हो गए। 

7. केट हडसन
निक खुद से 14 साल बड़ी केट हडसन को भी डेट कर चुके है। 2015 में दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। एक मैगजीन को दिए इटरव्यू में निक ने खुद माना था कि केट के साथ उनका अद्भुत कनेक्शन हैं।

8. जॉर्जिया फाउलर
मॉडल जॉर्जिया फाउलर के साथ निक की पहली मुलाकात एक इंगेजमेंट पार्टी में हुईं थी। इन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक नहीं चला।

 

Punjab Kesari