प्रियंका की खूबसूरती के मुरीद हुए Nick Jonas, कुछ इस अंदाज में कर दी पत्नी की तारीफ

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 04:57 PM (IST)

ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। प्रियंका खुद भी फैंस को नाराज न करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती के साथ भारत आई हुई हैं। इस दौरान वह ईशा अंबानी की रोमन होली पार्टी में शामिल हुई। पार्टी में प्रियंका काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। अब पार्टी की तस्वीरें खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसे देखने के बाद उनके पति निक भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

इंडोवेस्टर्न ड्रेस में दिखी प्रियंका 

ईशा अंबानी के होली बैश में प्रियंका ने पेस्टल पिंक कलर की स्लिट स्कर्ट स्टाइल इंडोवेस्टर्न साड़ी वियर की। साड़ी के साथ प्रियंका ने मैचिंग ऑफ शॉल्डर ब्लाउज वियर किया। फ्यूजन साड़ी के साथ प्रियंका ने बुलगारी का कीमती नेकलेस वियर किया। लाइट ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ प्रियंका ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका की लुक के मुरीद हुए निक

प्रियंका की इस लुक की तारीफ सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति ने भी कर दी। एक्ट्रेस को इस लुक में देखने के बाद निक खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट करते हुए प्रियंका की तारीफ कर दी। निक ने अपनी ब्यूटीफुल वाइफ की तारीफ में लिखा कि - 'हे भगवान साथ में हॉट वाला इमोजी शेयर किया।' 

खुद भी शेयर की तस्वीर 

सिर्फ तारीफ ही नहीं बल्कि निक जोनस ने इसके बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार कमेंट भी किया है। निक ने लिखा कि - 'क्या तुम मुझ से मजाक कर रही हो??' ऐसे में जिस हिसाब से निक प्रियंका पर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने उन्हें एक परफेक्ट हसबैंड का टैग दे दिया है। 

Content Writer

palak