प्रियंका की खूबसूरती नहीं, इस बात के दीवाने हैं निक जोनस!

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 01:34 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा की आज यानी 18 अगस्त को इंगेजमेंट पार्टी है। वह खुद से 10 साल छोटे निक जोनस को अपना हमसफर चुन चुकी हैं। हर कोई यह जानने के लिए बेसब्र है की आखिर पीसी की वह कौन सी क्वालिटी है जिसका निक दीवाना है। 

 

प्रियंका की खूबसूरती नहीं, इस बात पर मरते हैं निक

मीडिया में आई खबरों की मानें तो निक प्रिंयका की खूबसूरती पर नहीं बल्कि उनकी इंटेलिजेंस पसंद करते हैं। इसके साथ ही निक को लगता है कि प्रियंका के भीतर वह जादू और एनर्जी है जिसकी तरफ कोई भी आकर्षित हो जाए। इसके अलावा उनका मानना है कि प्रियंका उनके फ्रेंड्स और फैमिली में एकदम फिट बैठती हैं। बस इसी वजह से निक प्रियंका को परफेक्ट लाइफ पार्टनर मानते हैं।

 

इंगेजमेंट रिंग के लिए निक ने बंद करवाया स्टोर 

आपको बता दें, प्रियंका के हाथों में जो रिंग हैं वह निक ने स्पेशली लंदन के Tiffany & Co. store से पर्सनली जाकर खरीदी है।  इस रिंग की कीमत लगभग 20 लाख डॉलर तकरीबन 1 करोड़ 40 लाख के करीब है। सगाई की अंगूठी के लिए निक जोनस ने पूरा स्टोर बंद करवा दिया था, ताकि किसी को पता ना चल सके वह यहां क्यों आए हैं। मगर मीडिया की नजरों से वह बच ना पाएं और सबको पता चल ही गया की निक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रिंग लेने आएं हैं। 

Content Writer

Nisha thakur