प्रियंका के B''day पर निक ने गिफ्ट की 13 लाख की वाइन, जानें इसकी खासियत

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 04:35 PM (IST)

बीते दिन यानि 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपने 39वें जन्मदिन का जश्न मनाया। हालांकि इस खास मौके पर पति निक जोनस उनके साथ नहीं थे। प्रियंका लंदन में है तो वहीं निक न्यूयाॅर्क में एक शो की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच मीलों की दूरियां होने क बावजूद निक अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने उन्हें एक गिफ्ट दिया जो लाखों का है। 

निक ने प्रियंका को बेशकीमती वाइन गिफ्ट की है। इस वाइन की कीमत लाखों में है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति से मिले स्पेशल गिफ्ट की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वाइन की बोतल चेटो माउटन रोथ्सचाइल्ड 1982 है। जानकारी के मुताबिक इस वाइन की बोतल की कीमत 10,000 से 13,000 ब्रिटिश पाउंड और इंडियन क्रंसी में 10 से 13 लाख रुपए है। 

बताया जा रहा है कि यह एक दुर्लभ वाइन की बोतल है। जिसे फ्रांस के बोर्डो के उत्तर-पश्चिम में बनाया गया है। वाइन की यह बोतल नीलामी में मिलती है। बता दें इससे पहले भी निक कई महंगे गिफ्ट्स प्रियंका को दे चुके हैं। शादी के मौके पर एक्ट्रेस को निक ने 144 करोड़ रुपए का मैंशन गिफ्ट किया था। 

गिफ्ट के अलावा निक ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी। जिसमें एक तस्वीर में प्रियंका पिंक साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है। इसके साथ ही निक ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माई लव। आप दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हो। आज और हर दिन मैं आप से प्यार करता हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

Content Writer

Bhawna sharma