निक ने प्रियंका को दिया अब तक का बेस्ट Gift, मिसेज जोनस बोली- तुम हो Best Husband

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 11:27 AM (IST)

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक आइडल कपल के रूप में देखा जाता था। इन दोनों की केमिस्ट्री कितनी जबरदस्त है यह हम अकसर उनकी तस्वीरों और वीडियो में देखते रहते हैं। ये क्यूट कपल भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में निक जोनस ने अपनी पत्नी को शानदार तोहफा दिया है, जिसे पाकर प्रियंका बहुत खुश है।


प्रियंका ने  इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक आलिशान गाड़ी में बैठी दिखाई दे रही है। पोस्ट के साथ यूज किए गए हैशटैग में प्रियंका ने निक को 'अब तक का सबसे अच्छा पति' बताया। इससे साफ हो गया है कि ये चमचमाती कार निक ने ही उन्हे गिफ्ट की है।


 प्रियंका ने इस फोटो को कैप्शन दिया, ‘अब यह एक राइड है ...थैंक्यू @nickjonas (हार्ट इमोजी) हमेशा मेरे कूल पार्ट के साथ मेरी मदद करते हैं।’ उन्होंने पोस्ट के लास्ट में हैशटैग 'अब तक का सबसे अच्छा पति', 'सेट लाइफ' और 'सिटाडेल' ऐड किया । ऐक्ट्रेस स्टीयरिंग व्हील पर एक हाथ रख ड्राइवर की सीट पर बैठ पोज देती नजर आ रही हैं, गाड़ी पर ‘मिसेज जोनस’ भी लिखा दिखाई दे रहा है।


दो दिन पहले भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक क्यूट तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक दूसरे को किस करते दिखाई दिए थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और कुछ समय पहले दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं।

Content Writer

vasudha