निक और प्रियंका ने खरीदा करोड़ों का घर, रियल स्टेट में बना रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 02:23 PM (IST)

हॉलीवुड और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। प्रियंका-निक का अमेरिका और भारत दोनों जगह घर है। मगर वो दोनों चाहते थे कि उनका एक खूबसूरत आशियाना लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में भी हो। इसलिए उन्होंने 144 करोड़ रुपये का घर लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में खरीदा है।रियल स्टेट में इतने हाई रेट के कारण हंगामा मच गया है। 

 

 

 

सूत्रों की मानें तो इस घर में 7 बड़े बैडरूम और 11 बाथरूम साथ में बहुत खुली जगह है। प्रियंका का यह घर उनकी जेठानी सोफी टर्नर के घर से भी बड़ा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के हिसाब से निक और प्रियंका ने 20,000 वर्ग फुट की टोटल संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 20 मिलियन डॉलर (144 करोड़ रुपए) खर्च किए है। बतादें कि प्रियंका और निक की शादी 2018 दिसंबर महीने में हुई थी। प्रियंका-निक ने टोटल 8 रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। जबसे दोनों की शादी हुई है यह दंपति बहुत पैसा खर्चा कर चुका है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से घर के बारें में सवाल पूछने पर उन्होंने बड़ा ही अनोखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'नया घर खरीदना और बच्‍चे पैदा करना मेरी To Do लिस्‍ट में शामिल है. मेरे लिए घर वह जगह है, जहां मैं खुश रहूं।'प्रियंका हमेशा से अपने प्लान खुल कर सबसे शेयर करती है। उनकी यही अदा सारे फैंस को उनका दीवानी बना देती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static