हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर, शादी के बाद यूं दिखीं नई नवेली दुल्हन यामी गौतम

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 06:55 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने बीते 4 जून को फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी रचाई। दोनों ने हिमाचल के मंडी जिले के गोहर गांव में एक-दूसरे को हो गए। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। वहीं अब शादी के बाद यामी की पहली तस्वीर सामने आई है।

शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीर में यामी गौतम हरी साड़ी पहने हुए है। मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यामी के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

यामी शादी के बाद लगातार वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिसमें उनकी हल्दी सेरेमनी से लेकर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

 

वहीं कुछ तस्वीरों में मंडप में जाने से पहले निभाई जाने वाली रस्मों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वह लाल साड़ी और नथ पहने दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में वह कलीरे फ्लाॅन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

Content Writer

Bhawna sharma