नई नवेली दुल्हन दिखना चाहती है सबसे अलग, तो स्टाइलिश लेडी प्रीति के लुक्स से लें Idea

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 12:31 PM (IST)

'डिम्पल गर्ल'  यानी कि प्रीति जिंटा की खूबसूरती ऐसी है जिसकी तारीफ जितनी की जाए वह कम है। उनके डिंपल पड़े गाल, कर्ली बाल, खूबसूरत मुस्कान और आंखों की चमक को देख कोई भी दिवाना हो जाए। सिर्फ खूबसूरती ही नहीं वह अपने स्टाइल को लेकर भी लोगों की पहली पसंद हैं। यदि इन दिनों आपकी शादी होने जा रहे हैं तो आप स्टाइलिश लेडी प्रीति के स्टाइलिश लुक्स को फॉलो कर सकती हैं। नई नवेली दुल्हन अलग लुक क्रिएट करने के लिए  प्रीति की मदद ले सकती हैं। 

ब्राइडल लुक

सअबसे पहले बात करते हैं प्रीति जिंटा के ब्राइडल लुक की। लाल रंग के राजस्थानी लहंगे में वह बेहद ही खूबसूरत दुल्हन लगी थी। लाइट जूलरी और लाइट मेकअप के बावजूद प्रीति दुल्हन के रूप में किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी।  प्रीति ने लहंगे के साथ जड़ाऊ गहने पहन अपना लुक कम्प्लीट किया था।  


रेड कस्टम गाउन

शादी के बाद रिसेप्शन में भी प्रीति जिंटा ने खूब वाहवाही लूटी। इस दिन के लिए उन्हाेंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सिल्क का रेड कस्टम गाउन चुना था।  इसे उन्होंने वन शोल्डर का रखा और बस्ट पोर्शन पर बॉडीहगिंग फिटिंग थी। इस फ्लोरलेंथ गाउन की फिट से लेकर फॉल प्रीति के फिगर को जबरदस्त तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। इस  गाउन में उन्होंने कम्फर्ट का भी ख्याल रखा। आप भी अपनी रिसेप्शन में इस तरह का लुक कैरी की सकती हैं। 

अनारकली सूट 

प्रीति हर इंडियन आउटफिट्स में कमाल की लगती हैं। उनका हर स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आता है। अगर आप कुछ सिंपल पहनना चाहती हैं तो प्रीति की तरह व्हाइट अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। उनका यह लुक काफी क्लासी लग रहा था। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए आप भी प्रीति के इस स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं।  इस तरह  बैक नेक डिजाइन भी बनवा सकती हैं। 


खूबसूरत साड़ी

लहंगे और सूट की तरह  'डिम्पल गर्ल'  साड़ी में भी बेहद खूबसूरत लगती है। मुंबई के लैक्‍मे फैशन वीक में वह रेड-ब्लैक साड़ी और खूबसूरत झुमकों के साथ रैंप पर उतरी थी। उन्होंने भरपूर आत्मविश्वास और डिंपल मुस्कान के साथ रैंप वॉक कर खूब वाहवाही बटोरी। उनकी यह लु लंबे समय तक चर्चाओं में बना रहा था। 

शरारा लुक

अपनी एक  फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान प्रीती ने ग्रीन कलर का रॉ मैंगो का कुर्ता-शरारा पहना था। इस खूबसूरत आउटफीट में वह बहुत ही प्यारी लग रही थी। इस आउटफीट के साथ प्रीती ने गोल्डन बॉर्डर वाला ग्रीन सीर दुपट्टा कैरी किया था।  साथ ही मैचिंग ज्वेलरी पहनी हुई थी।। उनकी स्टाइल की बात करें तो  बालों को कर्ल्स किये हुए थे और साथ ही उन्होंने न्यूड मेकअप किया था।


ट्रैडिशनल लुक

रैंप पर ट्रैडिशनल लुक में उतरी प्रीती को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। उनका यह लुक राजपूत घराने की राजकुमारी जोधा बाई से प्रेरित था। प्रीति ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक के जरिए रैंप पर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया था। डिजाइनर ज्वैलरी ने उनकी खूबसूरती पर चांर चांद लगा दिए थे। 

Content Writer

vasudha