नहीं रहेगी आने वाले साल में कोई कमी, घर में ले आएं फेंगशुई की ये चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 02:01 PM (IST)

घर सजाने के लिए हर कोई अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करता है। कोई घर में पौधे लगाकर अपने आशियाने को यूनिक लुक देता है तो कई लोग वास्तु के अनुसार अपना घर को एक क्रिएटिव लुक देते हैं। खासकर नए साल में हर कोई अपने घर में से कई पुरानी चीजें निकालकर नई चीजें रखकर घर सजाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप नए साल में अपने घर में कुछ चीजें रखकर आने वाले साल में धन के रास्ते खोल सकते हैं...

घोड़े की नाल 

घर के मुख्य द्वार पर आप घोड़े की नाल लगा दें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके घर में कभी भी नेगेटिव एनर्जी नहीं आ पाएगी। घोड़े की नाल आपके घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा इसे सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। 

बांस का पौधा 

घर में बांस का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आप घर के ड्राइंग रुम या फिर रसोई में इसे रख सकते हैं। खासकर अगर आपकी रसोई में वास्तु दोष है तो इसे रसोई में रख सकते हैं। 

लॉफिंग बुद्धा 

नए साल में आप लॉफिंग बुद्धा अपने घर में लेकर आ सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर के ड्राइंग रुम में दरवाजे की ओर मुंह करके आप इसे रख सकते हैं। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, यह आर्थिक तंगी दूर करने में मदद करता है। 

विंड चाइम 

विंड चाइम इस नए साल आप अपने घर में लेकर आ सकते हैं। ऑफिस या फिर घर में इसे आप लेकर आ सकते हैं। माना जाता है कि इसे घर में लाने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। कार्यक्षेत्र या फिर घर के मुख्य दरवाजे पर आप इसे लटका सकते हैं। 

फिश एक्वेरियम 

आप फिश एक्वेरियम को अपने घर में नए साल पर रख सकते हैं। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, यह आपके घर में आने वाली समस्या को अपने ऊपर लेती हैं और उन्हें दूर करती हैं। इससे आपके घर में भी खुशियां रहती हैं। 

Content Writer

palak