घर में पॉजीटिव एनर्जी लाएंगे ये 6 वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 06:29 PM (IST)

साल 2018 खत्म होने में कुछ घंटे ही बचे हैं और नए साल की शुभ शुरुआत होने वाली है। इस समय घर में पॉजीटिव एनर्जी का वास होना बहुत जरूरी है ताकि सारा साल खुशहाली बनी रहे। घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप कुछ वास्तु टिप्स अपना सकते हैं। जिसे परिवार में सारा साल सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। 

 

मुख्य द्वार पर लगाएं स्वास्तिक 


घर का मुख्य दरवाजा सबसे खास होता है। इस के जरिए ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है। नए साल में सबसे पहले इस तरफ ध्यान दें और मेन गेट पर चांदी के बने स्वास्तिक को लगाएं, जिससे घर में सकारात्मकता आएगी।

जरूर लगाएं पेड़-पौधे


घर चाहे छोटा हो या फिर बड़ा, पेड़-पौधे जरूर लगाएं। कम स्पेस है तो गमले में पौधे लगा सकते हैं। इससे सकारात्मरक ऊर्जा को स्थान मिलता है। इससे पूर्व दिशा के दोष हटकर घर में संतुलन बना रहता है। 

बाहर फेंक दें पुराना और बेकार सामान


घर से पुराना-बेकार सामान और कूडा-करकट को बाहर फेंक दें। इसके अलावा जिन कपड़ों का आप इस्तेमाल नहीं करते उसे किसी गरीब को दान कर दें। इससे भी घर में नकारात्मकता आती है और घर में क्लेश रहता है।  

हिंसक जानवरों की तस्वीरें न लगाएं


वास्तु के हिसाब से घर की डैकोरेशन का सामान भी बहुत अहमियत रखता है। ऐसे चित्र जो वीरान घर, लड़ाई-झगड़े, पतझड़ आदि नकारात्मक बातों को बढ़ाते हैं, उन्हें घर से हटा दें। इसकी जगह पर हरियाली, फूल, आनंद, उमंग, शांति व तरोताजा करने वाले चित्र लगाएं। इससे पॉजीटिव एनर्जी और खुशहाली बनी रहेगी। 

जमीन खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

 
नए साल पर कोई जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ खास बातों का ख्याल रखें। जो जमीन खरीद रहे हैं उसके नजदीक सड़क और ढलान नहीं होनी चाहिए। वह प्लॉट न लें जिस पर दक्षिण पश्चिम से सड़क आ रही हो। 

 

रसोई में करवाएं सफेद पेंट


रसोई घर से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है। इसके दोष को दूर करने के लिए किचन में हमेशा व्हाइट पेंट करवाएं। इससे वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। 

 

Content Writer

Priya verma