नए साल का जश्न बन जाएगा शानदार, परिवार के साथ कम खर्चे में घूम आएं ये 5 Places

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2023 - 11:00 AM (IST)

नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस दौरान कुछ लोग घूमने फिरने के लिए निकल जाते हैं। परिवार के साथ भारत की बेहतरीन जगहों की सैर करके नए साल की शानदार शुरुआत करते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस नए साल कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं यहां पर जाकर आप कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं। खास बात यह है कि इन जगहों पर जाने के  लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चने पड़ेंगे और आप अच्छी शुरुआत भी कर लेंगी। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में... 

मनाली 

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर घूमने के लिए मनाली एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पहाड़ों और देवदार के पेड़ आपको एक अलग ही शांति देंगे। इस जगह को रंग-बिरंगे फूलों को घाटी भी कहते हैं। दिसंबर में यहां पर भीड़ भी कम होती है। हालांकि बर्फबारी और बारिश के दौरान जहां जाना मुश्किल है लेकिन यदि आप नए साल पर सुकून चाहते हैं तो मनाली की सैर कर सकते हैं। 

गोवा

अगर आप समुद्र किनारे अपना नया साल बिताना चाहते हैं तो गोवा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। जहां पर खूबसूरत समुद्र तट, लहराते पेड़, हरे भरे बीच और ऐतिहासिक चर्च देखकर आप एक शानदार तरीके से अपना नया साल शुरु कर सकते हैं। 31 दिसंबर की रात में यहां पर कई कल्बों और पब्स में धूमधाम से नया साल शुरु किया जाता है। डीजे और डांस के साथ आप रंगीन आतिशबाजी का माहौल इस दौरान देख सकते हैं। 

शिमला 

हिमाचल की राजधानी शिमला भी नए साल में घूमने के  लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां की बर्फ और हरी-भरी घाटियों में आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। दिसंबर-जनवरी में यहां पर ठंड ज्यादा होती है और बर्फबारी भी रहती है। ऐसे में नया साल यादगार बनाने के लिए शिमला से अच्छा ऑप्शन और कोई नहीं हो सकता। 

उदयपुर 

उदयपुर इसे लेक सिटी भी कहा जाता है। यहां के ऐतिहासिक किले और महलों की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। 31 दिसंबर की रात यहां पर एक मेला भी होता है जो पूरे साल को और भी खास बना देता है। रात को किले की दीवारों पर लाइट एंड साउंड के शो भी देख सकते हैं। 

दिल्ली 

भारत की राजधानी दिल्ली की सैर आप नए साल पर कर सकते हैं। यहां की संस्कृति, कला और प्राकृतिक खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐतिहासिक लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, कालका जी, लोटस टैंपल, इंडिया गेट जैसे कई सारे पर्यटक स्थल देख सकते हैं। 


 

Content Writer

palak