New Year Special: इन 5 लाजवाब रेसिपीज के साथ करें नए साल की शुरुआत

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 01:01 PM (IST)

कल पूरी दुनिया में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में बहुत से लोग नए साल का ग्रेंड वेलकम करने के लिए घर में मीठी डिशेज बनाकर खाते हैं। अगर आप भी नए साल में टेस्टी डिशेज बनाकर खाना चाहते हैं तो इन 5 डिशेज को बनाकर खा सकते हैं। 

मूंग दाल का हल्वा 

नए साल की शुरुआत आप मूंग दाल हलवे के साथ कर सकते हैं।  

सामग्री 

पीली मूंग दाल - 2 कप
दूध - 2 कप 
केसर - 2 चुटकी 
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
बादाम - 2 टेबलस्पून
देसी घी - 1/2 कप 
चीनी - 1 कप 
गुनगुना पानी - 2 कप

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप दाल को अच्छे से साफ कर लें। फिर इसे धोकर कम से कम 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 
2. तय समय के बाद दाल को  छलने से छानें और पानी निकाल लें। इसके बाद मिक्सर जार से दाल को पीसकर एक बर्तन में रख दें। 
3. एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध मिलाएं और उसमें केसर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
4. इस मिश्रण को अलग रख दें। एक कढ़ाई लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें। 
5. जैसे घी पिघल जाए तो उसमें मूंग दाल का दरदरा पेस्ट डालें और उसे सेंक लें। 
6. दाल को तबतक सेकें जब तक ब्राउन न हो जाए। इस दौरान दाल को हिलाते रहें ताकि कढ़ाई के साथ न चिपके। 
7. जब दाल अच्छे से सिक जाए तो उसमें दूध और गुनगुना पानी डालकर मिक्स करें। 
8. मीडियम आंच पर दाल को चलाते हुए 7-8 मिनट के लिए पकाएं। 
9. फिर इसमें स्वादअनुसार चीनी मिलाकर केसर वाला दूध और इलायची पाउडर  डालें। 
10. करछी से सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर 4-5 मिनट के लिए मूंग दाल का हलवा पकने दें। 
11. तय समय के गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा बनकर तैयार है। 
12. बादाम के साथ गर्निश करके गर्मागर्म हलवा सर्व करें। 

गाजर का हलवा

नए साल के ग्रेंड सेलिब्रेशन के लिए गाजर का हलवा भी एक बेस्ट ऑप्शन रहेगा। 

सामग्री 

गाजर - 1 किलो 
मावा - 1 कप 
दूध - 2 कप 
बादाम - 9-10 
काजू - 9-10 
पिस्ता - 9-10
किश्मिश - 2 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच 
देसी घी - 1/2  कप 
चीनी - 1 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले गाजर को धोकर किसी कॉटन के कपड़े से साफ कर लें। 
2. इसके बाद गाजर को अच्छे से कद्दूकस कर लें। 
3. काजू, बादाम, पिस्ता को बारीक-बारीक काटकर एक बर्तन में रख लें। 
4. एक कढ़ाई में दूध गर्म करें और फिर उसे मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। 
5. जैसे दूध गर्म हो जाए तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर मिला दें। 
6. गाजर को दूध में अच्छे से मिाल दें और कुछ देर के लिए पकने दें। 
7. बीच-बीच में करछी की सहायता से गाजर को पकाते रहें। 
8. जैसे दूध गाढ़ा हो जाए और गाजर में से पानी सूख जाए तो फ्लेम थोड़ा धीमा कर दें। 
9. इसके बाद इसमें देसी घी और स्वाद अनुसार चीनी मिलाएं। 
10. सारी चीजों को मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर दें। 
11. इसके बाद हलवे को चलाते हुए तबतक पकाएं जबतक चीनी मिक्स न हो जाए। 
12. गाजर के हलवे में मावा  डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
13. मावा को अच्छे से मसल कर हलवे में डालें। इसके बाद इसमें काजू, पिस्ता, बादाम और किशमिश डालकर मिलाएं। 
14. आखिर में इलायची पाउडर डालें और हलवे में अच्छे से मिक्स कर दें। 
15. 30-35 मिनट तक हलवे को पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
16. आपका स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनकर तैयार है। ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

सेवइयां 

सेवइयां भी नए साल की शुरुआत के लिए एक बेस्ट ऑप्शन रहेगा। 

सामग्री 

सेंवई - 600 ग्राम
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
पिस्ता - 10 ग्राम
बादाम - 50 ग्राम
देसी घी - 50 ग्राम
खोया - 50 ग्राम
हरी इलायची पाउडर - 2 ग्राम 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसके बाद इसमें सेवइयां डालकर सुनहरा होने तक भून लें। 
2. जैसे सेंवइयां सुनहरी हो जाएं तो एक प्लेट में रख दें। 
3. एक पैन में दूध डालें और उसमें पिस्ता, बादाम काटकर डालें। 
4. 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें चीनी डालें। 
5. सारी चीजों को दूध में अच्छे से मिक्स कर लें। 
6. फिर खोए को कद्दूकस करके दूध में डालें। 
7. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें। जैसे मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें सेवइयां डालें। 
8. सेवइयां को 5 मिनट तक मिश्रण में डालकर पकाएं। 
9. तय समय के बाद इलायची पाउडर डालकर सेवइयों में मिलाएं। 
10. आपकी यमी सेवइयां बनकर तैयार हैं। कटे बादाम के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

गाजर की खीर 

गाजर की खीर आप नए साल पर बना सकते हैं। 

सामग्री 

गाजर - 250 ग्राम 
दूध - 2 लीटर 
बादाम - 8-10 
इलायची  - 3-4 
चीनी - 2 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप गाजर को धोकर अच्छे से साफ कर लें। 
2. इसके बाद गाजर को सूती कपड़े से साफ करें और कद्दूकस कर लें। 
3. कद्दूकस करके गाजर को अलग बर्तन में डालकर रख दें। 
4. इसके बाद एक गहरे बर्तन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। 
5. दूध को 2-3 मिनट तक पकाएं और जैसे उसमें उबाल आना शुरु हो जाए तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर मिला दें। 
6. इसके बाद खीर को 4-5 मिनट के लिए पकाएं। 
7. जैसे खीर गाढ़ी हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। 
8. खीर को ढक्कर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। 
9. इसके बाद खीर को तबतक पकाएं। जब तक नरम न हो जाए। 
10. आपकी खीर बनकर तैयार है। बादाम और काजू के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

राजस्थानी चूरमा लड्डू

आप राजस्थानी चूरमा लड्डू भी इस नए साल पर बनाकर खा सकते हैं। 

सामग्री 

गेंहू का आटा - 2 कप 
सूजी - 2 टेबलस्पून 
दूध - 2 कप 
इलायची पाउडर - 1/4 टीस्पून 
काजू - 9-10
बादाम - 9-10
चीनी - 2 कप 
देसी घी - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा छान लें। फिर इसमें सूजी, नमक और घी डालकर अच्छे से मिला लें। 
2. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाते हुए आटा गूंथ लें। आटा थोड़ा सख्त ही गूंथे। 
3. आटा गूंथने के बाद इसमें थोड़ा सा घी लगाकर चिकना करें और 20 मिनट के लिए तैयार आटे को ढककर रख दें। 
4. तय समय के बाद आटा लें और उसे एक बार फिर से गूंथ लें। 
5. आटे की मीडियम साइज लोईयां बना लें। लोईयों को बाटी का आकार दे दें। 
6. ऐसे ही सारे आटे से बाटी तैयार कर लें और फिर उन्हें एक बर्तन में रखकर ओवन में सेंक लें। 
7. सेंकने के बाद मिक्सर की मदद से सारी बाटियों को दरदरा करके पीस लें। 
8. एक बर्तन में काजू,बादाम, किश्मिश को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें। 
9. बाउल में पिसी हुई बाटी डालें और घी उसमें अच्छे से मिला लें। 
10. इसके बाद बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स बाटी में मिलाएं और जरुरत अनुसार चीनी मिलाएं। 
11. मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर हाथों में लेकर गोल-गोल लड्डू तैयार कर लें। 
12. तैयार लड्डू प्लेट में अलग-अलग करके रखते जाएं। 
13. सारे मिश्रण से तैयार लड्डू आप प्लेट में अलग-अलग करके रखते जाएं। 
14. आपके टेस्टी लड्डू बनकर तैयार है। ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 
15. आप चाहें तो लड्डू को एक एयर टाइट कंटेनर में भी स्टोर करके रख सकते हैं। 

Content Writer

palak