बाप रे! यहां बेहद अजीबो-गरीब तरीके से किया जाता है नए साल का स्वागत

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 01:06 PM (IST)

देश में जिस प्रकार विभिन्न त्योहार बड़ी धूमधाम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं, वैसा ही उत्साह लोगों में साल के अवसर पर भी देखा जाता हैं। नए साल के पहले दिन लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई देते हैं और अपने लिए भी कामना करते हैं  कि नया साल शुभ और फलदायक हो, नए साल में सफलता उनके कदम चूमे और नया साल उनके जीवन को खुशियों से महका दें। नए साल के आगमन पर कई तरह जश्न किए जाते है लेकिन दुनिया भर के कई देशों में नए साल से जुड़ी विभिन्न परम्पराओं को निभाया जाता है। चलिए बताते है आपको उन परम्पराओं के बारे में..

 

ग्रीस 

यहां पर नए साल के मौके पर लोग अपने मुख्य द्वार पर प्याज टांगते है। इस नव जन्म का प्रतीक मानते है। वहां नए साल की सुबह माता-पिता अपने बच्चों के सिर पर प्याज छुआ कर उन्हें जगाते हैं। 

 

बैल्जियम 

इस दिन यहां पर अपने पालतू जानवरों के प्रति प्यार जताया जाता हैं। 

 

बोलिविया 

यहां पर सिक्के को मिठाइयों में मिला दिया जाता है और माना जाता है कि जो इसे तलाश लेता है उसका पूरा साल अच्छा बीतेगा। 

 

फ्रांस

इस दिन घर में केक बनाकर खाने की परम्परा हैं। 

 

कोलम्बिया

यहां पर लोग बेहतर भविष्य के लिए अपने साथ सूटकेस लेकर घूमते हैं। इसके पीछे उनकी मान्यता है कि ऐसा करने पर वे पूरा साल मजे से घूमते रहेंगे। 

थाइलैंड

नए साल के मौके पर लोग एक - दूसरे पर पानी और पाऊडर फैंकते है। 

चिली 

यहां पर लोग रात में कब्रिस्तान में अपने किसी बेहद करीबी और प्यारे की कब्र के साथ लिपट कर सोते है। 

 

रोमानिया 

यहां पर किसान अपनी गाय से बात करने की कोशिश करते है। यदि वे इसमें सफल हो जाते हैं तो माना जाता है कि उनके लिए वह साल अच्छा होगा। 

 

डेनमार्क

यहां पर अपने किसी दोस्त के घर के दरवाजे पर जाकर प्लेटें तोड़ना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग कुर्सी पर चढ़कर छलांग भी लगाते हैं। 

 

इक्वाडोर 

नए साल पर काक भगौड़े को पिछले साल की नकारात्मकता के रुप में जलाने की परम्परा है। 

स्पेन 

नए साल की रात 12 बबजे घड़ी की हर घंटी के साथ 12 अंगूर खाकने की परम्परा हैं। इनमें से हर एक अंगूर साल के एक महीने में गुड लक का प्रतीक होता है। मैड्रिड और बार्सीलोना जैसे शहरों में लोग एक साथ मिल कर अंगूर खाने के लिए प्रमुख चौकों और स्थानों पर जमा होते हैं।

आयरलैंड 

इस दिन दीवार पर ब्रैड फैंकी जाती है। माना जाता है कि ऐसा करके बुराईयों को अपने से दूर किया जाता है। 

दक्षिण अफ्रीका

इस दिन यहां पर फर्नीचर को खिड़की सेबाहर फैंका जाता है। 

ब्राजील 

ब्राजील सहित मध्य और दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर, बोलिविया, वेनेजुएला आदि देशों में नए साल के मौके पर पर स्पैशल अंडरवियर पहनने की परम्परा है। इनके लिए सबसे अधिक लोकप्रिय लाल रंग के अडंर वियर है जिन्हें माना जाता है कि नए साल में ये प्रेम बढ़ाने का काम करते है जबकि पीले रंग वाले जीवन में धन लाते है। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal