ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को इस तकनीक के जरिए मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 02:39 PM (IST)

ब्रेन स्ट्रॉक एक घातक बीमारी है। आजकल 10 में से 6 व्यक्ति कभी न कभी स्ट्रोक की समस्या का शिकार हो ही जाते हैं। ज्यादातर बढ़ती उम्र के लोगों में इस तरह की परेशानी देखने को मिलती है। जिस कारण कई बार इंसान की मौत भी हो जाती है। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद मरीज ज्यादातर अपने बोलने और सुनने की क्षमता को गवा देता है। जिंदगी जीने के लिए उसे दूसरे लोगों का सहारा लेने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बात करने में परेशानी,शरीर का एक हिस्सा सुन्न पड़ जाना,मांसपेशियों का कमजोर होना आदि कई तरह की परेशानियां होती हैं। 

हाल ही में हुए एक तकनीकी अध्ययन में ब्रेन स्ट्रॉक के मरीजों के लिए बड़ी राहत की बात सामने आई है। एक  ‘explosive evolution’ द्वारा चिकित्सकों ने न्यूनतम इनवेसिव एंडोवास्कुलर तकनीक (endovascular techniques) का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जिससे इस स्ट्रॉक के शिकार रोगी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों के अनुसार एंडोवास्कुलर तकनीक में ओपन सर्जरी की आवश्यकता नही होगी। चिकित्सक कैथेटर्स यानि पतली ट्यूब के जरिए इसका इलाज ज्यादा आसानी से कर सकेंगे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह इलाज 10 से 15 साल पहले की तुलना में दो से तीन गुना बेहतर है। इससे स्ट्रोक वाले मरीजों का सबसे बड़ा लाभ होने वाला है। 


 

Punjab Kesari