नए शोध का दावा: सदी के अंत तक 130 साल तक जी सकेंगे लोग, बढ़ जाएगी औसतन उम्र

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 11:43 AM (IST)

हर कोई चाहता है कि वह कम से कम 100 साल तक जीए। मगर, गलत खानपान व लाइफस्टाइल, जलवायु परिवर्तन व प्रदूषण के कारण लोगों की जिंदगी दर छोटी होती जा रही है। वहीं, कोरोना महामारी व तनाव के कारण मृत्यु दर में और भी इजाफा हो गया है। हालांकि अगर इंसान चाहे तो 150 साल तक जिंदगी जी सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में खुलासा किया गया है कि बीते एक दशक में लंबी उम्र जीने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। शोधकर्ताओं का दावा है कि भविष्य में इंसान 125-130 साल तक जी सकेगा।

शोधतर्ताओं ने ऐसे किया आंकलन

जर्मनी में मैक्स प्लैंक संस्थान ने दीर्घायु पर अंतर्राष्ट्रीय डेटाबेस का यूज करके गणना की, जिसमें कनाडा, जापान और अमेरिका के साथ 10 यूरोपीय देशों के सुपरसेंटेनेरियन को ट्रैक किया गया। शोधकर्ताओं ने 2020-2100 तक 13 देशों में मृत्युदर की अधिकतम उम्र का अनुमान लगाने की कोशिश की।

सदी के अंत तक दिखने लगेगा असर

रिसर्च की मानें तो आज भी कई लोग हैं जो 130 साल तक जीवित रह सकेंगे और अधिक लोग इस आयु वर्ग ग्रुप में शामिल हो रहे हैं। दुनिया में लोगों की औसतन आयु की दर बढ़ रही है, जिसका कारण कहीं ना कहीं अच्छा भोजन व स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हैं। साल 2100 तक कम से कम एक व्यक्ति की उम्र 125-132 साल होने की संभावना है।

सबसे उम्रदराज जीवित इंसान

जापान, ओकिनावा और सार्डिनिया, इटली में ऐसे कई लोग हैं जो 100 से भी अधिक उम्र पार कर चुके हैं। फ्रांस की जीन कैलमेंट नाम की महिला 122 वर्ष तक जीवित रहीं।  फिलहाल 118 वर्षीय केन तनाका दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला ने दावा किया कि उनकी उम्र 119 है।

अच्छा खाना व बेहतर स्वास्थ्य बेहद फायदेमंद

दुनियाभर में करीब 10 लाख लोग 100 साल पूरे कर चुके हैं। इनमें से 600 लोग 110 या 120 तक पहुंचे हैं। धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ती रहेगी और सदी के अंत तक 125-130 साल की उम्र संभव है। अच्छा खाना, साफ पानी व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं इसमें मदद करेंगे।

2100 तक लंबी उम्र क्या हो सकती है?

स्टडी बताती है कि 2100 तक 68% लोग 124 साल ती जिंदगी जी सकेंगे जबकि बाकी 13% लोग 130 तक भी पहुंच सकते हैं। हालांकि अगले 8 दशकों में 135 तक पहुंचने वाला कोई भी व्यक्ति "बेहद असंभव" है।

लम्बी उम्र के लिए फल-सब्जियां खाएं

शोध के मुताबिक, लंबी उम्र चाहिए तो रोज 160 ग्राम फल व 240 ग्राम सब्जियां को डाइट में ले। साथ ही हफ्ते में 5 दिन ऐसा रूटीन फॉलो करते हैं तो असर दिखता है। रिसर्च कहती है कि अगर हफ्ते में 5 दिन हैल्दी लाइफस्टाइल फॉलो किया जाए तो उम्र बढ़ाने के साथ दिल के रोग, गठिया, कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

Content Writer

Anjali Rajput