मिट्टी से खेलते नजर आए तैमूर, न जाने कितने क्यूट नजारें दिखाएंगे छोटे नवाब!

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 06:39 PM (IST)

तैमूर अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं जो आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। अक्सर उन्हें अम्मी-अब्बू के साथ स्पॉट किया जाता हैं जहां उनका क्यूट अंदाज भी देखने को मिलता हैं लेकिन इस बार वो सैफीना के साथ नहीं बल्कि नानी बबीता के साथ नजर आए। बस तभी से उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।चलिए डालते हैं उनकी इन तस्वीरों पर एक नजर...

बता दें कि इस दौरान ना सिर्फ तैमूर का क्यूट बल्कि थोड़ी शरारती अंदाज भी दिखा। दरअसल, हमेशा टिप-टॉप नजर आने वाला तैमूर नानी के साथ मिट्टी में सना दिखा। जैसे कि वो नानी के साथ खेलकर आया हो। भई, जो भी हो लोगों को उनका यह स्टाइल बेहद पसंद आ रहा हैं। बतादें कि करीना भी उनके साथ मौजूद थी। 

Content Writer

shipra rana