पुरानी चीजों से घर को दे नया लुक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 05:26 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन) : घर की सफाई के दौरान हमारे घर से कई एेसी चीजें मिलती हैं जो किसी इस्तेमाल में नहीं आती। एेसी चीजों को हम फैंक देते हैं। इन्हें  फैंकने के बजाए अगर थोडी मेहनत की जाए तोे इनसे कई क्रियटिव चीजें बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।


1. टायर 
गाड़ि‍यों के पुराने टायर जब भी बदलवाएं तो उन्हें फेंकने के बजाय अपने साथ घर ले आएं। पुराने टायर के इस्तेमाल से घर के गार्डन के लिए कुर्सियां बनाई जा सकती हैं।  इसे अलग-अलग रंग से पेंट कर के करके इनमें पौधे भी लगाए जा सकते हैं।
 
2. पुराने कपड़े
घर में एेसे कई कपड़े होते हैं जो फट जाते हैं या हम पहनना छोड़ देते हैं। इसे फैंकने की बजाए इसका इस्तेमाल पिलो कवर बनाने या इसमें भरने के लिए किया जा सकता है। इससे छोटा सा पर्स भी बना सकते हैं।

3. टूटे गमले
टूटे हुए गमले को डेकोरेट करके इसका उपयोग गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

4. गाड़ी में स्क्रैच
अगर गाडी़ में स्क्रैच पड़ जाए तो घबराएं नहीं। आप इस पर कुछ डिजाईन स्केचिंग करके इसे फिर से नई जैसी बना सकते हैं।

5. पुराने सोफे
अगर सोफा फट जाए तो इसे घर पर पड़ी किसी पुरानी लेस से ठीक कर सकते हैं। 
 
6. दीवारों की दरारें 
घर पर पडी दरारों को छुपाने के लिए आप दीवारों पर कोई पेंटिंग कर सकते हैं। 

7. कप का हैंडल
कई बार घर में पुराने कप होते हैं जिनके हैंडल टूट जाते हैं। इसे क्ले (चिकनी मिट्टी) के साथ जोड़ कर कोई भी डिजाइन दिया जा सकता है।

Punjab Kesari