रेखा का यह नया लुक हैरान कर देगा आपको

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 01:22 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन रेखा हमेशा अपनी खूबसरती के कारण चर्चा में रहती हैं। रेखा ने कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया हैं। उन्हें ऑल टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला हैं। रेखा हमेशा ट्रैडीशनल लुक में नजर आती हैं। आपने भी हमेशा उन्हें सिलक की साड़ी पहने देखा होगा लेकिन अब उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। 

हाल में रेखा को एक अलग लुक में देखा गया, जहां उन्होंने वेस्टन आऊटफिट कैरी किया था। एक अवार्ड फंक्शन में रेखा ने ब्लैक जंपसूट के साथ कोट पहना हुआ था। उनके इस नए लुक ने सभी को हैरान कर दिया। ब्लैक जंपसूट में वो बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही थी। अपने आऊटफिट के साथ उन्होंने स्कार्फ पहना हुआ था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ब्लैक जंप सूट के साथ डार्क मेकअप किया था। उन्होंने शेड्स भी वियर किए थे। अपनी लुक को पूरा करते हुए रेखा ने हैंड बैग कैरी किया था।

दुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रेखा ने वाइट कलर का आऊटफिट पहना था, जिसके ऊपर वाइट कोट वियर किया थी। फुटवियर में उन्होंने गोल्ड नाइक स्नीकर्स पहने थे। आऊटफिट के साथ हाथ में रिंग और ब्रेसलेट पहना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने कैप और शेड्स वियर किए थे। रेखा का यह नया लुक बॉलीवुड की बाकी अभिनेत्रियों को मात देता है। आपको उनका यह नया और विंटर लुक कैस लगा। आप भी उनकी तरह इस तरह के आऊटविट कैरी करके विंटर में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

Content Writer

Vandana