ट्रैंड में छाए Ombre लिप स्टाइल, जरूर करें ट्राई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 12:35 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन)- मॉडर्न लाइफस्टाइल में हर कोई लेटैस्ट ट्रैंड को फॉलो करता है। कपडे, फुटवियर, एक्ससैसरीज की तरह मेकअप का ट्रैंड भी आए दिन बदलता रहता है। अगर महिलाओं की बात करें तो वे अपने आऊटफिट के साथ-साथ मेकअप का भी खास ख्याल रखती हैं। आजकल ऑम्ब्रे मेकअप का ट्रैंड खूब देखने को मिल रहा है। यह एक नया स्टाइल है जिसे आईज व लिप्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग शेड्स को लाइट से डार्क स्टाइल में मर्ज करने को ऑम्ब्रे स्टाइल कहा जाता है। अपने लिप्स को ऑम्ब्रे इफैक्ट देकर आप डिफरैंट लुक पा सकती हैं। इस मेकअप स्टाइल को आप शादी या फिर पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो महिलाएं पार्लर जाकर यह मेकअप स्टाइल करवाती हैं लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से कर सकती हैं।


 इस तरह  लगाएं ऑम्ब्रे लिपस्टिक

अगर आप भी ऑम्ब्रे लिपस्टिक ट्राई करना चाहती हैं तो इन स्टैप्स को फॉलो जरूर करें। इसमें 2 या 3 रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

 
आऊटफिट के हिसाब से ऑम्ब्रे लिप शेड का चुुनाव करें। ऐसे कलर चुनें जो आसानी से मर्ज हो सकें। गलत कलर का चुनाव आपकी लुक को बिगाड़ सकता है। बोल्ड लुक पाने के लिए डार्क कलर की आऊटलाइङ्क्षनग लगाएं। 

 

नॉर्मल लिपस्टिक लगाते समय सिंगल ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इस स्टाइल को लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। एंगल ब्रश और राऊंड ब्रश की मदद से इसे आप अच्छे से अप्लाई कर सकती हैं। आऊटलाइङ्क्षनग करने के लिए एंगल ब्रश और रंगों को मिलाने के लिए राऊंड ब्रश का इस्तेमाल करें। 

ऑम्ब्रे लिपस्टिक लगाते समय इसके शेड्स का खास ख्याल रखें। इसे अप्लाई करने के लिए बाहर की तरफ डार्क और अंदर की तरफ लाइट शेड फिल करें। 


सबसे पहले अपने लिप्स पर डार्क शेड से आऊटलाइङ्क्षनग कर लें। ध्यान रखें कि यह नॉर्मल से ज्यादा मोटी होनी चाहिए और आऊटलाइङ्क्षनग का रंग लिप शेड से ज्यादा डार्क हो। इसके बाद सैंटर में लाइट शेड लगाएं। फिर एक साथ दोनों होंठों को रब करें।

ऑम्ब्रे स्टाइल लिप शेड लगाने के बाद कंसीलर से इसे फाइनल टच दें। होंठों के आस-पास ब्रश की मदद से हल्का-हल्का कंसीलर लगाएं जिससे बाहर की तरफ फैली हुई लिपस्टिक साफ हो जाएगी। 

Content Writer

Vandana