PCOD में नहीं खानी दवाइयां तो ये Diet Plan फॉलो करें, जड़ से खत्म करें रोग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 04:44 PM (IST)

हर वक्त चिड़चिड़ापन रहता है? ठुड्डी व शरीर पर मोटे काले अनचाहे बाल आ रहे हैं? चेहरे पर पिंपल्स हो रहे हैं? ये संकेत हैं PCODऔर PCOS का... यह नाम आपने लड़कियों के मुंह से आम ही सुना होगा। ऐसा रोग जो महिलाओं को पीरियड संबंधी परेशानी देता है और फिर बाद में पीरियड्स की समस्या आगे कई रोगों को जन्म देती है। इसी रोग के चलते महिलाएं प्रेंगनेंसी कंसीव नहीं कर पाती। छोटी उम्र में ही लड़कियां इस रोग से पीड़ित हैं।

क्या है पीसीओडी की बीमारी?

पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानि कि (PCOS) में महिला के एक या दोनों अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं जो हार्मोंनस की गड़बड़ी कर देते हैं इससे पीरियड्स चक्र प्रभावित होता है। PCOD रोग में भी यहीं समस्या है महिला के शरीर में फीमेल हार्मोंन्स कम बनते हैं। पीसीओडी यानि ओवरी डिसऑर्डर की समस्या ठीक ना हो तो वह बढ़कर PCOS यानि ओवरी सिंड्रोम बन जाती है।

इस रोग का सीधा कनैक्शन आपके लाइफस्टाइल से है। अगर आप इस समस्या से जूझ रही हैं तो दवाइयों को सहारे बैठे रहने की बजाए खान-पान की आदतों को हैल्दी बनाएं क्योंकि कुछ आहार इस रोग को खत्म करने में मदद करते हैं तो कुछ इसे बढ़ाने का काम।

पहले वो चीजें जाने जो पीसीओडी महिलाओं के लिए बेहद नुकसानदेह है...

मैदा, सफेद ब्रेड, पास्ता, पेस्ट्री, केक, मफिन्स, कोल्ड-ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स, आइसक्रीम, सोडा और पैकेज्ड जूस, कुकीज, जैम, जेली, चिप्स, तला भुना खाना, प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज और रेड मीट आपको बिलकुल नहीं खाना चाहिए।

कैसा हो PCOD से जूझ रही महिला का रुटीन

1. सुबह उठते ही पानी पीएं। आधे घंटे के भीतर कुछ हैल्दी जरूर खाएं। सबसे अच्छा है कि आप भीगे बादाम या अखरोट खाएं।

2. ब्रेकफास्ट बिलकुल मिस ना करें। अंडा, चीला या ओट्स आदि लें।

3. 45 मिनट बाद आप गर्म ग्रीन टी या गुनगुना पानी पाएं।

4. डेढ से 2 घंटे बाद 1 बाउल मौसमी फल खाएं।

5. लंच से पहले खूब सारा सलाद खाएं। साथ ही एक ग्लास छाछ भी पीएं। लंच में आप सब्जी या दाल पसंद से लें।

6. लंच के 1 से 2 घंटे बाद आप बिना चीनी की चाय पी सकती हैं।

डिनर से पहले एक कटोरी सूप पिएं। डिनर 8 बजे से पहले ही कर लें। अपने डिनर में सब्जियां, इडली, पनीर रैप जैसी कोई हेल्दी चीज शामिल करें।

क्या खाना बहुत जरूरी?

-फाइबर वाली चीजें जैसे हरे पत्तों वाली सब्जियां, फल और साबुत अनाज व दालें। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, पपीता, संतरा और नींबू जैसे खट्टे फल, तरबूज आदि जरूर खाएं

-हाई प्रोटीन के लिए  चिकन, अंडा, साल्मन मछली, सार्डिन मछली, ट्यूना मछली, टोफू, टर्की आदि को शामिल करना चाहिए।

-ग्रीन टी और ब्लैक टी का सेवन करें। अदरक, हल्दी, काली मिर्च, तेजपत्ता, सौंफ, अजवाइन, जीरा, धनिया, चक्रफूल, लौंग, दालचीनी लें।

-एक बार यह चीजें कर करे देखें डाइट के साथ 30 मिनट की सैर करें या हल्की फुल्की एक्सरसाइज। आपको फर्क दिखाई देगा। याद रखें इस रोग को आप हैल्दी लाइफस्टाइल के जरिए ही खत्म कर सकती हैं।

Content Writer

Vandana