इन Beauty Products को कभी न करें शेयर

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2017 - 05:51 PM (IST)

मेकअप की जानकारी : सभी महिलाएं अपने चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप के बिना महिलाएं खुद को अधूरा समझती हैं। अक्सर ऑफिस जाने वाली महिलाएं अपने मेकअप प्रॉडक्ट्स दूसरों के साथ शेयर कर लेती हैं लेकिन ऐसा करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानिए मेकअप शेयर करने से होने वाली समस्याएं


1. लिपस्टिक
दूसरों की लिपस्टिक शेयर करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लिपस्टिक इस्तेमाल करने से होंठो के जरिए किटाणु लिपस्टिक तक पहुंच जाते हैं जिससे जब आप दोबारा उसे यूज करते हैं तो किटाणु शरीर में चले जाते हैं।



2. काजल
कई बार किसी महिला की आंखों में इंफैक्शन होती है जिससे जब आपका काजल कोई और इस्तेमाल करता है तो उनकी आंखों की एलर्जी काजल के जरिए फैल जाती है।



3. रेजर
कई महिलाएं टांगों और अंडरआर्म्स पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में जब कोई दूसरा आपके रेजर को यूज करे तो इससे स्किन इंफैक्शन का खतरा हो सकता है।

 

4. फेस पाउडर
फेस पाउडर लगाने के लिए जिस स्पंज का इस्तेमाल किया जाता है। उसी पैड को जब कोई दूसरी महिला इस्तेमाल करती है तो इससे मुंहासे और स्किन इंफैक्शन हो जाती है।

 

Punjab Kesari