घर के अंदर ना लगाएं ये पौधे, पॉजिटिविटी नहीं फैलाते हैं नेगेटिविटी

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 01:41 PM (IST)

घर में लगे रंग-बिरंगे पौधे और फूलों को देखकर उदास मन भी खुश हो जाता हैं। जहां पौधे हमारे मन को शांति का एहसास दिलाते है, वहीं घर का वातावरण भी स्वस्थ बनाए रखते है। क्या आप जानते है कि कुछ पौधे या फूल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक के बजाए नकारात्मका फैलती हैं। आज हम आपको उन्हीं पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी बनी रहती हैं। आइए जानते है उन पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाने से हमेशा बचना चाहिए। 

 


1. कांटेदार
कभी भी घर में कांटेदार फूल या पौधे न लगाएं क्योंकि इन्हें लगाने से नेगेटिव एनर्जी आती हैं। इसके अलावा घर में कभी एेसे पौधे न लगाए, जिनके टूटने पर दूध निकलता हो क्योंकि इससे जीवन में हमेसा तकलीफें ही रहती हैं। 

 

2. बरगद और पीपल
हिंदू धर्म में इन पेड़ों को बहूत ही पवित्र माना जाता है लेकिन इस पौधों को कभी घर में लगाने की गलती न करें क्योंकि वास्तु के अनुसार, यह अशुभ माना जाता है। इनसे घर में नेगेटिव एनर्जी फैलती हैं। 

 

3. कैक्टस
अधिकतर लोगों को मानना है कि यह पौधा घर की खूबसूरती को बढ़ाता है लेकिन कभी इस पौधे के घर के आंगन में न लगाएं क्योंकि इस पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती हैं। 

 

4. मेहंदी या इमली
इन दोनों पेड़ों को अपने घर पर न लगाएं। माना जाता है कि इमली तथा मेहंदी के पेड़ पर बुरी आत्माओं का वास होता है। इसलिए यह हमेशा नेगेटिव एनर्जी फैलाते हैं। 

 

5. तुलसी
वैसे तो तुलसी का पौधा घर में लगाना अच्छा होता है लेकिन अगर आप तुलसी को घर की गलत दिशा में लगाते है तो यह भी आपको नेगेटिविटी ही देगा इसलिए तुलसी के पौधे को हमेशा सही दिशा में लगाएं। 

Content Writer

Sunita Rajput