घर में रखी इन 5 चीजों को बिल्कुल न रखें खाली, नहीं तो छा जाएगी कंगाली

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 04:36 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में घर में रखी हुई हर चीज की एक ऊर्जा बताई गई है। मान्यताओं के अनुसार, यदि इस ऊर्जा के नियमों का ध्यान न रखा जाए तो घर में नेगेटिविटी आने लगती है। इसके अलावा इनके कारण घर में रहने वाले लोगों की जिंदगी में भी गलत प्रभाव पड़ता है। इस शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है जिससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिन्हें कभी भी खत्म नहीं होने देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें खाली नहीं रखना चाहिए। 

पानी के बर्तन 

घर में कभी भी पानी पीने वाला बर्तन खाली नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बाथरुम में रखी बाल्टी भी कभी खाली न रखें। पानी का बर्तन खाली रखने से घर में नेगेटिविटी और कंगाली आती है। इससे परिवार के सदस्यों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पानी का बर्तन हमेशा भरकर ही रखें। रात के समय इन बर्तनों को मुख्य रुप से भरकर रखें। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि पानी का बर्तन टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। 

अनाज 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी अनाज खत्म न होने दें। घर में रखा अनाज अगर खत्म हो जाए तो इससे नेगेटिविटी आती है और यह परिवार के सदस्यों के अपमान का कारण बनते हैं। मुख्य तौर पर चावल और आटा कभी भी खत्म न होने दें। इससे मां अन्नपूर्णा हमेशा परिवार से खुश रहती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। 

तिजोरी 

तिजोरी या पर्स भी कभी नहीं खाली रखने चाहिए। थोड़े से पैसे उसमें जरुर रखें पर्स या तिजोरी में थोड़ा बहुत पैसा रखना जरुरी है। पर्स और तिजोरी का खाली रहना अशुभ माना जाता है। यह दोनों चीजें घर की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालती हैं। इससे मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा तिजोरी में गोमती चक्र, कोड़ी और शंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

पूजाघर में रखा बर्तन 

घरों में पूजा स्थल में रखा जल पात्र कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा के बाद इसमें पानी जरुर भर दें। पानी के अलावा गंगाजल और उसमें तुलसी का एक पत्ता भी आप डाल सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे भगवान प्यासे नहीं रहते और घर में सुख-समृद्धि रहती है।  

Content Writer

palak