Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न रखें ये बर्तन उल्टे, हो जाएंगे कंगाल

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 06:18 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के कुछ नियम होते हैं, जिन्हें फॉलो करने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। रसोई घर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां पर सारे परिवार के लिए खाना बनता है तो इस जगह पर भी कुछ वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी है वरना नकारात्मकता आती है। जैसे की हम सब अक्सर कुछ बर्तनों को धोकर या इस्तेमाल करने के बाद उल्टा रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए वरना वास्तु दोष लग सकता है। आप कंगाल हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से...

लग सकता है वास्त दोष

तवे का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए तो किया ही जाता है। लेकिन इस्तेमाल के बाद तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष लग सकता है, इसके चलते कई सारी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

ये करने से बढ़ती है नकारात्मकता

सब्जी बनाने या किसी भी चीज को तलने के लिए कढ़ाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कड़ाई को भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकत ऊर्जा बढ़ने लगती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से तवे और कढ़ाई का इस्तेमाल करने के बाद इन्हें कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि इस्तेमाल के बाद तुरंत धोकर साफ करके रखना चाहिए।

इस दिशा में होनी चाहिए रसोई

 पीतल, तांबे, स्टील और कांसा के बर्तनों को हमेशा रसोई की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। अगर आप अपने घर में इस वास्तु नियमों का पालन करते हैं तो कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। घर में समृद्धि आएगा और सुख- शांति का माहौल रहेगा।

Content Editor

Charanjeet Kaur