Health Tips: ताउम्र स्वस्थ रहने के लिए कभी न भूलें ये 12 काम की बातें

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 01:48 PM (IST)

स्वस्थ रहने के टिप्स : सेहतमंद रहने के लिए आप हैल्दी डाइट लेते हैं और नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। इसके अलावा सेहतमंद रहने के लिए आप कई बातों का ध्यान भी रखते हैं। मगर रोजमर्रा की जिंदगी में आप ऐसी कई बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में आज हम आपको सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप ताउम्र स्वस्थ और बीमारियों से बचे रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्वस्थ रहने के लिए सेहत से जुड़ी ये 12 काम की बातें।

 

सेहत से जुड़ी काम की बातें
1. सुबह उठकर हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं।
 

2. स्वस्थ रहने के लिए सुबह पेट भरकर ब्रेकफास्ट करना चाहिए। इससे आपकी बहुत-सी हैल्थ प्रॉब्लम्स दूर रहती है। इसके अलावा अपने ब्रेकफास्ट में विटामिन्स, मिनरल्स, पोटेशियम, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करें।
 

3. दोपहर को लंच करने के बाद 1 गिलास लस्सी जरूर पीएं। इससे आपका खाना भी डाइजेस्ट हो जाएगा और आप कई बीमारियों से बचे भी रहेंगे।
 

4. रात को खाने के बाद 1 गिलास दूध पीना न भूलें। आप चाहे तो दूध में तुलसी, बादाम या कुछ और मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और आपका खाना भी डाइजेस्ट हो जाएगा।
 

5. जब आप किसी भी चीज को फ्रिज से निकालते हैं तो इन्हें सामान्य तापमान तक आने में काफी समय लग जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि फ्रिज से निकाली हुई किसी भी चीज को आप कम के कम 1 घंटे बाद ही खाएं।
 

6. रात को ज्यादा खाना खाने से नींद अच्छी नहीं आती और वह ठीक से पच भी नहीं पाता। इसलिए रात को ज्यादा खाना न खाएं। आप दोपहर को पेटभर खाना खा लें या शाम की चाय के साथ कुछ स्नैक्स खा लें।
 

7. रात को लस्सी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। लस्सी हमेशा सुबह या दोपहर में पीनी चाहिए।
 

8. भोजन करने के बाद कम से कम 15-20 मिनट जरूर चलें। इससे न सिर्फ आपका खाना अच्छी तरह पच जाता है बल्कि इससे आप हमेशा स्वस्थ भी रहते हैं।
 

9. दोपहर के भोजन में अजवाइन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ रहता है बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है।
 

10. आजकल लोग जल्दी-जल्दी और डाइनिंग टेबल पर बैठकर ही खाना खाते हैं लेकिन खाना हमेशा नीचे बैठकर और अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती है।
 

11. शरीर को चुस्त-फुर्त और हाइड्रेट्ड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। अगर आपको खाली पीना अच्छा नहीं लगता तो आप नींबू पानी जैसे हल्की ड्रिंक भी पी सकते हैं। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक भी रहते है और कई बीमारियों से बचे भी रहते हैं। इसलिए आप भी दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
 

12. क्या आप जानते हैं कि शक्कर या चीनी आपकी सेहत के लिए उतनी ही हानिकारक है जितनी की शराब या सिगरेट। इसलिए ऐसी चीजों से दूर रहें, जिनमें चीनी की मात्रा होती है।

 

Content Writer

Anjali Rajput