खाने के बाद कभी न करें ये काम, वरना मां अन्नपूर्णा हो जाती है नाराज

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 06:06 PM (IST)

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। बता दें कि इसके सिद्धांतों को अपनाकर आप सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जो वास्तु की बातों को नहीं मानते। जिसके चलते उनके घर में कलह क्लेश रहता है। इसलिए आज हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे है। जिसके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। अकसर आपने देखा होगा खाना खाने के बाद कुछ लोग आपनी थाली में हाथ धो लेते हैं। जिसे धार्मिक मान्यताओं व वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है और घर में दरिद्रता आती है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

मां अन्‍नपूर्णा होती हैं नाराज

जिन लोगों को खाना खाने के बाद थाली में हाथ धोने की गंदी आदत है वह आज ही बदल लें। क्योंकि ऐसा करने से घर में क्लेश रहता है और अन्न का अनादर होता है। साथ ही इससे देवी अन्‍नपूर्णा और देवी लक्ष्‍मी नाराज होकर घर से चली जाती है। शास्त्रों में भी अग्नि को मुख्य देवता माना गया है। माना जाता है कि यज्ञ में अर्पित की जाने वाली साम्रगी देवताओं को भोजन के रूप में प्राप्त होती है। इसलिए भोजन का विशेष महत्व माना गया है। इसके अलावा कई पुराणों में भी अन्न का अपमान करना पाप माना गया है।

भोजन के समय इन बातों का रखें ध्‍यान

खाने की थाली हमेशा चटाई, पाट या चौकट पर सम्मानपूर्वक ही रखें। ध्यान रहे खाने की थाली को कभी एक हाथ से न पकड़े। वास्तु में ऐसी मानयता है कि थाली को एक हाथ से पकड़ने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है। वहीं थाली में जूठन छोड़ना भी अशुभ माना गया है। भोजन से पहले भगवान का ध्यान लगाना उत्तम बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि खाना खाते समय क्रोध, बातचीत या अजीब सी आवाजें नहीं निकालनी चाहिए।

 

थाली में न परोसे एक साथ 3 रोटी

वास्तु में बताया गया है कि खाना परोसते समय एक साथ कभी भी 3 रोटी नहीं परोसनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि थाली में तीन रोटी परोसने से अपशकुन होता है। कहा जाता है कि 3 रोटी वाली थाली मृतक को समार्पित की जाती है।

 

 

 

 

Content Writer

Kirti