भूलकर भी न करें खाने के साथ ये गलतियां, बढ़ जाएगी सूजन की समस्या

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 03:14 PM (IST)

सूजन कम करने के उपाय : कई बार किसी अंदरूनी किसी चोट, थकावट या गैस बनने के कारण सूजन आ जाती है। हालांकि यह कोई बड़ी प्राब्लम नहीं है लेकिन इसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भोजन करते समय कुछ बातों को ध्यान में रख कर आप पेट और मुंह की सूजन को कम कर सकते है। आइए जानते है सूजन से छुटकारा पाने के लिए आपको खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

1. पानी पीना
खाने के तुरंत बाद आपको पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सूजन की समस्या बढ़ने के साथ-साथ डाइजेशन सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है।

 

2. अच्छी तरह न चबाना
भोजन को अच्छी तरह चबा कर न खाने से वो आपके पेट में जाकन सूजन का कारण बनते है। अच्छी तरह चबा कर खाने से सूजन कम होने के साथ-साथ खाना भी जल्दी डाइजेस्ट हो जाएगा।

 

3. औरगेनिक फ्रूड
सूजन की समस्या होने पर आपको ज्यादा से ज्यादा औरगेनिक फ्रूड का सेवन करना चाहिए। औरगेनिक फ्रूट का सेवन करने से आपकी हेल्थ भी अच्छी रहती है।

 

4. जल्दी-जल्दी खाना
जल्दबाजी में खाने से पेट में गैस बननी शुरू हो जाती है। जो बाद में सूजन का कारण बनती है। इसलिए खाते समय उसे धीरे से और अच्छी तरह चबा कर खाएं।

 

5. खाने के बाद टहलना
अक्सर लोग खाने के तुरंत बाद सो जाते है, जिससे पेट में सूजन आ जाती है। रोजाना खाने के बाद 15 मिनट टहलने से आपका खाना डाइजेस्ट हो जाता है। इससे सूजन की समस्या नहीं होती।



फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari