मां लक्ष्मी के साथ चली जाएगी घर की बरकत अगर शुक्रवार को करें ये काम

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 04:58 PM (IST)

हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन का विशेष महत्व है क्योंकि यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां संतोषी का व्रत, पूजा पाठ और मां लक्ष्‍मी स्‍त्रोत का पाठ करना चाहिए। वहीं, कुछ ऐसे काम भी है जो शुक्रवार को करने वर्जित होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ काम करने से माता लक्ष्मी रुठ जाती है और घर की बरकत भी चली जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए।

देवी लक्ष्‍मी की मूर्ति का विसर्जन

मां लक्ष्मी की मूर्ति खंडित हो गई है तो उसे शुक्रवार के दिन नदी में प्रवाहित ना करें। इस दिन मां लक्ष्‍मी को घर बुलाया जाता है ना कि विदा। मूर्ति के विसर्जन को देवी की विदाई माना जाता है।

मां की मूर्ति भेंट करना

वैसे तो मां लक्ष्मी की मूर्ति भेंट करना अच्छा होता है लेकिन शुक्रवार के दिन ऐसा ना करें। इस दिन आप मां की मूर्ति घर ला सकते हैं लेकिन भेंट नहीं कर सकते।

मां लक्ष्मी के साथ नारायण की पूजा

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान का पूजन करना ना भीलें। इससे दोनों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

जरूर बनाएं मीठा

संभव हो सके शुक्रवार के दिन सुबह - शाम किसी भी एक समय मीठा जरूर बनाएं। पहले माता को भोग लगाएं और उसको सबसे पहले घर की स्त्री को दें। इसके बाद पूरे परिवार को प्रसाद बांटे। ऐसा करना अच्छा माना जाता है।

उधार लेन-देन

शुक्रवार को उधार लेन-देन से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया हुआ धन लौटकर नहीं आता इसलिए इस दिन कर्ज या किसी को पैसे देने से बचें।

किसी को न दें चीनी

शुक्रवार के दिन अगर कोई चीनी मांगे तो उसे ना दें। शास्त्रों के अनुसार, इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है, जिससे सुख - समृद्धि पर प्रभाव पड़ता है।

महिलाओं का अपमान ना करें

सिर्फ शुक्रवार ही नहीं बल्कि कभी भी महिलाओं, कन्याओं, किन्नरों, बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

इन चीजों से बनाएं दूरी

शुक्रवार के दिन व्रत-पूजन नहीं भी करते हैं तो भी तामसिक भोजन, मांसाहार और शराब आदि का सेवन ना करें।

Content Writer

Anjali Rajput