सोते समय अपने आस-पास न रखें ये 5 चीजें, सेहत रहेगी खराब!

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 07:37 PM (IST)

आपने अपने आस-पास अधिकतर लोगों को रात में नींद न आने के कारण परेशान देखा होगा। हो सकता है कि उन्हें किसी शारीरिक तकलीफ के कारण नींद न आ रही हो। लेकिन वास्तु शास्त्रों में नींद न आने का कारण हमारे द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियां हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें सोते समय अपने पास नहीं रखनी चाहिएं ताकि आप चैन की नींद का आनंद ले सकें। 

जूते-चप्पल

सोने के वक्त हमेशा अपने जूते-चप्पल कमरे के बाहर उतार दें। अगर आप इन्हें अपने बैड के पास उतार कर सोएंगे तो आप नेगेटिव एनर्जी का शिकार हो सकते हैं। 

पानी का जग

कभी भी अपने सिरहाने पानी का जग या गिलास रख कर न सोएं। ऐसा करने से आप मानसिक रोगों का शिकार हो सकते हैं। पानी का पात्र सिरहाने रखने से चंद्रमा प्रभावित होगा, जो आपके स्वभाव को भी हो सकता है गुस्से वाला बना दें। 

तेल

किसी भी प्रकार के तेल को भी रात को सोते टाइम अपने पास न रखें। ऐसा करने से आपको जीवन में मुसीबतों को सामना करना पड़ सकता है। 

आईना

पति-पत्नी अपने बैड के सामने शीशा न रखें। ऐसा करने से शारीरिक रोग उत्पन्न हो सकते हैं। साथ ही पति-पत्नी में अनबन भी हो सकती है। ज्यादातर नव-विवाहित जोड़े अपने कमरे में शीशा लगाने के शौकीन होते हैं। अपने रिशते की अच्छी शुरुआत के लिए ये गलती कभी न करें। 

मोबाइल-लैपटॉप

कई बार हम मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते करते ही सो जाते हैं। ऐसा करने से आप राहु दोष के शिकार हो सकते हैं। 
 

Content Writer

Anjali Rajput