ट्रेंड में आया नियॉन पैरट और येलो कलर, आप भी बनवाएं फैशनेबल ड्रेस
punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 01:45 PM (IST)
फेस्टिवल के साथ-साथ वेडिंग सीजन भी शुरु हो चुका है। वेडिंग में हर कोई यूनिक और स्टाइलिश दिखना चाहता है। इसके लिए लड़कियां लेटेस्ट फैशन को फॉलो करती है। आउटफिट की सेलेक्शन के दौरान सही कलर को चुनना बहुत जरूरी है ताकि आप परफैक्ट दिख सकें।
इन दिनों नियॉन पैरट और येलो कलर काफी ट्रेंड में हैं और लड़कियां इन्हें खूब पसंद भी कर रही हैं। बॉलीवुड में भी इसका क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। ट्रेंडी दिखने के लिए इस बार वेडिंग के लिए लेमन कलर चूज करें। यह कलर हर तरह की स्किनटोन पर सूट करता है।

चलिए आज हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाते है जिससे आप नियोन पैरट और येलो कलर कलर को ग्रेसफुली कैरी करने के डिफरेंट-डिफरेंट आइडिया ले सकते है।

जाह्ववी की तरह ट्राई करें नियॉन पैरट कलर

आप शर्ट के साथ नियॉन स्कर्ट भी वियर कर सकती है।

रेड चोली के साथ आप नियॉन लहंगा बनवा सकती है।

नियॉन कलर में इंडो-वेस्टर्न ड्रेस भी काफी अच्छी लगती है।

अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली है तो ब्राइडल आउटफिट में नियॉन कलर चूज करें।

येलो के साथ ग्रीन कलर कंट्रास्ट भी अच्छा लगता है।

