अस्पताल से बेटी को घर लेकर पहुंचे नील-रुकमणी, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 09:32 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश हाल में ही पापा बने हैं। नील नितिन की पत्नी रुकमणी सहाय ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। परिवार में खुशी का माहौल है। इस गुड न्यूज को सुनते ही उनके फैन्स ने नील के परिवार को बधाई भरे मैसेज आ रहे हैं।

नील नितिन मुकेश ने अपनी बेटी का नाम नुर्वी रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे और रुक्मिणी को यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर पर नुर्वी नाम की एक परी ने जन्म लिया है। पूरे परिवार में इस समय खुशी का माहौल है । बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।’

कल यानी रविवार को नील अपनी पत्नी और बेटी के साथ अस्पताल के बाहर नजर आए। मीडिया को देख नील ने बेटी और पत्नी के साथ पोज भी दिए। इस दौरान नील ने बेटी नुर्वी को गोद में उठाया हुआ था। नील और रुकमणी की बेटी नुर्वी बेहद क्यूट हैं। बता दें कि नील और रुक्मिणी की शादी पिछले साल 2017 में हुई थी।



नील ने बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️❤️❤️.NOW EVERYDAY IS DAUGHTERS DAY

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Sep 23, 2018 at 5:12am PDT

Content Writer

Priya dhir