सलमान पर बड़े आरोप- पड़ोसी बोले फार्महाउस में दफन की गई हैं कई फिल्मी सितारे की लाशें!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:47 PM (IST)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है। उनका नाम कई विवादों से जुड़ा है, हालांकि इसके बावजूद उनको चाहने वाले कम नहीं हैं। अब भाई जान पर नया आरोप लगा  है। दावा किया जा रहा है कि  एक्टर के फार्म हाउस पर कई फिल्म स्टार्स की लाशों को दफनाया गया है।


एक्टर्स को फार्महाउस में बुलाते हैं सलमान: केतन

ये आरोप लगाया है सलमान खान के पड़ोसी केतन कक्कड़ ने। उनकी मानें तो सलमान के पनवेल फार्महाउस में पार्टीज होती थी जिनमें एक्टर्स को बुलाया जाता था। उन एक्टर्स का बाद में मर्डर करके उनकी लाशों को दफना दिया जाता था। दावा है कि आज भी उन एक्टर्स की लाशें फार्महाउस में दफन हैं। एनआरआई   केतन सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बराबर में ही रहते हैं। 

बच्चों की तस्करी का भी लगा आरोप

केतन का तो यह भी आरोप है कि सलमान के फार्महाउस में बच्चों की तस्करी भी होती है। उनके आरोप यही नहीं रुके, दावा तो यह भी है कि सलमान डी-गैंग से जुड़े होने कि चलते ही  इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाए हैं। वह लोगों को डरा-धमका कर रखते हैं जिससे उनके सामने कोई बोल और खड़ा नहीं हो पाता है।


सलमान खान भी लगा चुके हैं पड़ाेसी पर आरोप 

बता दें कि एक्टरन ने कुछ दिनों पहले ही अपने इस पड़ोसी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। आरोप लगाया था कि पनवेल में उनके फार्महाउस के पास वाली जमीन के मालिक केतन कक्कड़ ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।  इस मामले में सलमान ने यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर और गूगल का नाम भी अपने केस में शामिल किया था। 

सलमान ने दिया आरोपाें का जवाब 

केतन कक्कड़ के इन आरोपों का जवाब देते हुए सलमान खान ने वकील प्रदीप गांधी के माध्यम से कोर्ट में कहा था कि- आप एक पढ़े लिखे इंसान हैं, कोई गुंडा छाप नहीं जो इस तरह के आरोप लगाएं।  यह आरोप बिना किसी पेपर प्रूफ के लगाए जा रहे हैं और मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं। एक प्रॉपर्टी विवाद में आप मेरी पर्सनल रेप्यूटेशन क्यों खराब कर रहे हैं?  केतन इससे पहल सलमान पर  प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का भी आरोप लगा चुके हैं। 

पनवेल फार्महाउस में जाते रहते हैं सलमान

अर्पिता फार्महाउस के बगल में ही केतन का फार्महाउस है जिसका कुछ हिस्सा सलमान ने अपनी प्रॉपर्टी में मिला लिया है और उन्हें वहां पर कंस्ट्रक्शन भी नहीं करने दे रहे हैं। दरअसल सलमान खान मुंबई के बांद्रा में अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। लेकिन, वे अक्सर पनवेल में अपने फार्महाउस पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जाते रहते हैं।


 

Content Writer

vasudha