शादी के बंधन में बंधी नेहा पेंडसे, मराठी लुक में आई नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 05:41 PM (IST)

बिग बॉस-12 की पुरानी कंटेस्टेंट और टीवी फेम एक्ट्रेस नेहा पेंडसे  5 जनवरी रविवार को शार्दुल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। शादी के दिन वह पुरी तरह से मराठी दुल्हन के लुक में नजर आई। शादी से एक दिन पहले शनिवार को नेहा की सगाई और संगीत सेरेमनी हुई थी। जिस की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। 

 

नेहा की शादी पुणे में पूरे मराठी रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई है। 

नेहा के पति शार्दुल महाराष्ट्र के राजनीतिक परिवार से संबंध रखते है। नेहा ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके सबको हैरान चौंका दिया था। वहीं अगर नेहा के वक्र फ्रंट की बात करें तो वह मराठी फिल्म में जून में जल्द ही नजर आएंगी।
 

Content Writer

khushboo aggarwal