नेहा का ब्राइडल लुक लोगों को नहीं आया पसंद, कोई बोला- एक दम बकवास तो किसी ने कहा बोरिंग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 11:17 AM (IST)

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। नेहा की वेडिंग की हर रस्म की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस को नेहा की शादी की हर रस्म की लुक पसंद आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोहन की दुल्हनिया नेहा की ब्राइडल लुक में कुछ खूबसूरत तस्वीरें Outfit: @falgunishanepeacockindia #nehakavyah #nehakishaadi #Nehakakkar #rohanpreetsingh

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Oct 26, 2020 at 3:20am PDT

गुरुद्वारे में शादी की रस्में पूरी करने के बाद नेहा और रोहन अपनी नाइट वेडिंग के लिए एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्लयू मैरियट में पहुंचे। इस दौरान नेहा लाल रंग के लहंगे में नजर आई। नेहा की इस लुक को एक तरफ जहां फैंस पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ ने मैडम को इस आउटफिट के लिए जमकर ट्रोल भी किया। 

लोगों ने कर दिया नेहा को ट्रोल 

नेहा की इस लुक पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,' बिल्कुल भी दुल्हन नहीं लग रही...सॉरी डियर'

एक ने कहा ,' ये सेलिब्रिटी डेली देखो तो अच्छे लगते हैं जब कोई मैरिज हो तब क्यों इतने बेकार दिखते हैं। इनके तो ससुराल वाले भी होगें फिर भी हाई नेक ड्रेस पहना है वो भी शादी में। यहां कुछ तो ढंग का पहन लेती मैडम।'

वहीं एक ने लिखा ,' ब्राइड में अच्छी नहीं लग रही। इतना पैसा है कोई हाई नेक का नेकलेस पहनती। मेकअप एक दम बकवास, आई एम सॉरी लेकिन अच्छी नहीं लग रही।'

एक ने कहा,' मुझे इसकी लुक नहीं पसंद आई। ब्राइड्स के पास और भी ऑपशन्स होते हैं।'

तो वहीं एक  ने लिखा ,' इससे ज्यादा प्यारी तो अपने शोज में लगती है। अजीब सा ड्रेस पहना है दुल्हन वाली कोई बात नहीं है इसमें ।'

एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा ,' पीपल वाली चुड़ैल लग रही है।'

नेहा और रोहन पर निशाना साधते हुए एक ने लिखा ,' लुक को मारो गोली,  मेकअप छोड़ो। सच्चाई तो यह है कि बच्चे से शादी कर ली और बच्ची की जीएफ थी उससे भी ब्रेकअप करवा  दिया। '

अब भईं चाहे लोगों ने नेहा को ट्रोल किया हो लेकिन फैंस नेहा की इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

Content Writer

Janvi Bithal