एक गाने से मोटी रकम वसूलती है नेहा, बिजी होने पर भी यह काम करना नहीं भूलती Selfie Queen

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 12:42 PM (IST)

शायद ही कोई हो जो नेहा कक्कड़ को ना जानता हो। यह चुलबुली सिंगर अपनी आवाज और अंदाज दोनों से ही हर किसी का दिल जीत लेती हैं। नेहा आज तक सिंगिंग स्कूल नहीं गई लेकिन उनकी आवाज का हर कोई दीवाना है।

ये तो सब जानते ही हैं कि नेहा आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। एक वक्त में नेहा की फैमिली के पास खाना खाने के लिए पैसे नहीं थे और आज नेहा करोड़ों में कमाती है। इसी के साथ बता दें कि हर साल 32 प्रतिशत नेहा की कमाई बढ़ती हैं। जी हां, नेहा की नेट वोर्थ $ 4.5 मिलियन है इंडियन करंसी में 33 करोड़। नेहा एक गाने को प्रोड्यूस करने के लिए 15-25 लाख रुपए लेती हैं। नेहा अब तक 100 से ज्यादा बॉलीवुड गाने गा चुकी हैं।

नेहा सोशल वर्कर भी है। वह अनाथ बच्चों के लिए पैसे डेनोट करती हैं और किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। नेहा फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सभी पर एक्टिव है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं इंस्टाग्राम। नेहा को सेल्फी लेने का भी शौक है तभी तो उन्हें सेल्फी क्वीन भी कहा जाता है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि नेहा को डोरेमॉन कॉटून बेहद पसंद है। वह फ्री टाइम में अपने फोन में केंडी क्रश भी खेलती है। सिंगर को साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है।

नेहा के पास लग्जरी कारों की भी कमी नहीं। उनके पास ऑडी क्यू 7 एफ कीमत 72.1 लाख रुपए, बीएमडब्ल्यू कीमत 40-50 लाख हैं। नेहा का मुंबई और दिल्ली में भी आलीशान घर हैं। सिंगिगं कहे दरियादिली या फिर क्यूटनेस जो भी हो नेहा सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

Content Writer

Priya dhir