अनुष्का-प्रियंका के लहंगे को कॉपी करने पर बोली नेहा कक्कड़, कहा- सपने सच होते हैं लेकिन...

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 03:49 PM (IST)

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल में ही सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की है। नेहूप्रीत अपनी शादी के सभी फंक्शन में अच्छे लग रहे थे। नेहा ने अपनी शादी में रेड व आनंद कारज के समय पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना। अपनी ब्राइडल लुक को लेकर नेहा ट्रोल भी हुई। लोगों ने कहा कि नेहा ने अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लुक कॉपी किया है। लगातार ट्रोल होने पर नेहा ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

नेहा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

नेहा ने पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के लहंगे की फोटो पोस्ट की और बताया कि उन्होंने सब्यसाची का आउटफिट पहना है। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा- लोग अपनी लाइफ में एक बार सब्यसाची का लहंगा पहनने के लिए मरते हैं और हमें इन सपनों को खुद सब्यसाची (Sabyasachi) द्वारा गिफ्ट किया गया। सपने सच होते हैं लेकिन वो तभी काम करते हैं जब आप उसके लिए मेहनत करते हैं। माता रानी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद... शुक्रिया है वाहेगुरुजी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

People die to wear #Sabyasachi atleast once in life and We were gifted these dream outfits by @sabyasachiofficial himself ♥️🙌🏼 Dreams do come true but they work better if You work Hard 💪🏼 Thank you Mata Rani, Shukar hai WaheguruJi 🙏🏼 #NehaKakkar @rohanpreetsingh ♥️🤴🏻 #NehuPreet #NehuDaVyah

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar) on Oct 28, 2020 at 3:09am PDT

नेहा ने भले ही लोगों को सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दे दिया कि उन्होंने किसी की लुक को कॉपी नहीं किया बल्कि सब्यसाची ने उन्हें आउटफिट्स गिफ्ट किए थे। वैसे नेहा का लहंगा काफी हद तक अनुष्का के ब्राइडल लहंगे से मिलता-जुलता था। लोगों ने नेहा और रोहन को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी के साथ कंपेयर किया। लोगों ने कहा कि प्रियंका भी निक से बड़ी है और नेहा भी अपने पति रोहन से। बता दें कि नेहा 35 साल  की और और रोहन 27 साल के है। 

नेहा ने कल सोशल मीडिया पर अपने ब्राइडल फोटोशूट की एक झलक दिखाई। तस्वीरों में नेहा काफी खूबसूरत लग रही थी। नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने नेम के साथ (mrs.singh) भी लगा लिया है। रोहनप्रीत से शादी कर नेहा अब मुंबई लौट गई है। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर परिवार के साथ स्पॉट किया गया। खैर नेहा अपने ससुराल में काफी खुश है और उनकी ससुराल में एट्री भी काफी धमाकेदार हुई। 

 

Content Writer

Priya dhir