#NehuDaVyah: एक-दूसरे के हुए नेहा और रोहन, गुरुद्वारे में पूरी की गई रस्में

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 04:39 PM (IST)

बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह की दुल्हनिया बन गई हैं। दोनों ने दिल्ली में परिवार की मौजूदगी में गुरूद्वारे में आनंद कारज पूरे किए। नेहा और रोहन की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और वे एक-दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाए दे रहे हैं। 

नेहा अपने इस खास दिन पर क्रीम रंग के हैवी लहंगे में नजर आई। ब्राइडल लहंगे के साथ नेहा ने हैवी नेकलेस, मांगटीका, झुमके और चूड़ियां पहनी हुई थी। नेहा ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। वहीं रोहन भी क्रीम रंग की शेरवानी में दिखाई दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नेहा-रोहन ने आनंद-कारज की वीडियो हुई वायरल #nehakakkar #nehadavyah #rohanpreetsingh

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Oct 24, 2020 at 2:03am PDT

 

नेहा ने खुद भी अपनी शादी की हर रस्म की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। हाल ही में नेहा ने अपनी हल्दी सेरेमनी और मेहंदी की रस्म की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मैचिंग कपड़ों में वायरल हुई नेहू-प्रीत की तस्वीरें, नेहा को किस करते दिखें रोहनप्रीत #nehadavyah #nehakakkar #rohanpreetsingh

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Oct 24, 2020 at 12:05am PDT

Content Writer

Bhawna sharma