Festive Vibes: हरियाली तीज के लिए परफेक्ट नेहा कक्कड़ का ग्रीन देसी लुक

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 03:57 PM (IST)

सावन महीने में आने वाला तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान महिलाएं ना सिर्फ साज-सज्जा करती हैं बल्कि व्रत भी रखती हैं। वहीं, बात अगर फैशन की हो तो महिलाएं एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में दिखती हैं। शादीशुदा महिलाएं तो सूट या साड़ी पहनती है लेकिन कुंवारी लड़कियां आउटफिट्स को लेकर कन्फ्यूज हो जाती हैं।

ऐसे में आप बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के देसी + वैस्टर्न लुक से आइडिया ले सकती हैं। नेहा बहुत बार ग्रीन कलर के आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं, जो तीज के मौके पर शुभ रंग माना जाता है।

यहां हम आपको उनकी कुछ ग्रीन आउटफिट्स दिखाएंगे, जिससे आइडिया लेकर आप तीज पर स्टाइलिश दिख सकते हैं।

खूबसूरत लहंगे के साथ बालों में गजरा, हाथों में चूड़ियां,कानों में झुमकों वाला यह लुक तीज के लिए परफेक्ट है।

हरे रंग की इस शिमरी साड़ी में नेहा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। शादीशुदा महिलाएं नेहा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो नेहा की तरह फ्रिल वाली साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहन सकती हैं।

नेहा की तरह ट्राई करें ग्रीन इंडो-वैस्टर्न शरारा सूट।

पिंक एंड ग्रीन कॉम्बिनेशन वाला लहंगा भी तीज के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

तीज के लिए आप नेहा के इस देसी लुक से आइडिया ले सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput