हनीमून मनाने पति संग दुबई पहुंची नेहा, फूलों से सजाया गया नेहूप्रीत का कमरा

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 02:30 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। जिसकी तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। नेहा ने अपनी शादी पर रोहन प्रीत संग खूब एन्जॉय किया। वहीं इस कपल ने अपना पहला करवा चौथ भी मनाया। इस बीच अब दोनों हनीमून मनाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। 

नेहा और रोहन की इस ट्रिप का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं नेहा कक्कड़ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होटल के कमरे का एक वीडियो शेयर किया है। 

जिसमें आप देख सकते हैं कि सफेद और लाल रंग के फूलों से हार्ट बनाए गए हैं, जो बेहद ही रोमांटिक है। 

हाल ही में नेहा ने करवा चौथ के दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह पति रोहन संग डांस और मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहें हैं। हाथों में मेंहदी, चूड़ा और मांग में सिंदूर नेहा को जच रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#MehendiDaRang 🥰♥️ @rohanpreetsingh @itsjassilohka @rana_sotal Love This Song! #NehuPreet

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar) on Nov 4, 2020 at 5:12am PST

Content Writer

Bhawna sharma