5 ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर ट्रोल हुई नेहा धूपिया

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 05:39 PM (IST)

अक्सर बाॅलीवुड सेलेब्स अपने बयानों और बोल्ड लुक लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस नेहा धुपिया के साथ हुआ है। नेहा ने एक टीवी शो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जो अब चर्चा में बना हुआ है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियों कापी वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा ने शो में आए एक कंटेस्टेंट जिसे प्यार में धोखा मिला है उसकी बातों का बेहद हैरान कर देने वाला जवाब दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल करते हुए अजीबो-गरीब सलाह भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं ट्विटर पर #Boycottroadies भी ट्रेंड कर रहा है। हुआ कुछ यूं कि शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बना रखे थे। कंटेस्टेंट आगे बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके सभी पांच बॉयफ्रेंड को भी वहीं बुलाया। इसके बाद उन सबके सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जोरदार थप्पड़ मारा। नेहा ये बात सुनकर भड़क उठती हैं और उस कंटेस्टेंट को कहती हैं कि उसे किसी भी लड़की पर हाथ उठाने का कोई हक नहीं और वो उसकी चॉइस है। अगर वो चीट कर रही है तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है।

इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स नेहा को 'फेक फेमिनिस्ट' बताते हुए उन पर तंज कस रहे हैं। यूजर्स ने नेहा पर कई सारे मीम्स भी बनाए। इसके अलावा यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा कि अगर लड़का यही करता है तो आप उसे सरेआम धोखेबाज और गालियां देकर उसे जेल भेजवाने की सलाह दे देती हैं अगर कोई लड़की ये काम करती हैं तो उसकी मर्जी कैसे हो सकती है।

लोगों का कहना है कि गलत बात सभी के लिए बराबर होनी चाहिए.. चाहे वह लड़की हो या लड़का। वहीं एक यूजर्स ने कहा कि ये सिनेमा नहीं है ये हकिकत की दुनिया है यहां कोई भी ऐसा काम बर्दाश्त नहीं करेगा। एक अन्य यूजर का कहना है कि अगर कोई लड़की धोखा देती है, तो यह उसकी पसंद है लेकिन जब पुरुष धोखा देते हैं तो वे धोखेबाज और झूठे होते हैं। एक ने कहा, थोड़ी समझदारी लाएं। हर जगह लेक्चर मत दो।

शायद लोगों को भी Each for Equality का मुद्दा समझ में आ गया है। बता दें नेहा 'एमटीवी रोडीज रेवोलुशन सीजन' में बतौर जज के रूप में नजर आ रही हैं।

Content Writer

Sunita Rajput