पति ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू सिंह

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 02:01 PM (IST)

ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड अभी भी सदमें में हैं अभी भी उनके फैंस और उनकी फैमिली को ये विश्वास नही हो रहा कि ऋषि जी इस दुनिया में नही है। जहां उनके फैंस इस दुख से निकल नही पा रहे है वहीं उनकी पूरी फेमिली भी उनकी यादों में खोई है। खासकर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू जी। नीतू सिंह तो आखिरी वक्त तक ऋषि कपूर के साथ रही और मरते वक्त भी वह ऋषि कपूर का सहारा बनी रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on May 1, 2020 at 11:20pm PDT

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी को कौन नही जानता दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। पति की मौत के बाद हर पत्नी के लिए खुद को संभालना बेहद मुश्किल होता है और नीतू सिंह के लिए भी ये वक्त अभी मुशिकलों से कम नही है। पति का यूं चले जाने का दुख नीतू सिंह को बहुत है। इसी बीच ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

अपने इंस्टाग्राम पर नीतू ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, ' हमारी कहानी का अंत। नीतू सिंह के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे है और ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआएं भी कर रहे है।

Content Writer

Anjali Rajput