नीतू कपूर की Chooda Ceremony की अनदेखी तस्वीरें, रस्में निभाती दिखीं रेखा

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 04:23 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते कपल ऋषि कपूर और नीतू सिंह को लोग आज भी उतना ही प्यार देते थे जितना उनके फिल्मी समय में देते थे। दोनों की लवस्टोरी भी काफी मशहूर है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज भले ही ऋषि कपूर हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी ताजा है। इस बीच सोशल मीडिया पर नीतू सिंह की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। 

इन ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों में नीतू दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाईं दे रहीं हैं। वहीं रेखा भी रस्में निभाती हुई दिखा दे रही हैं। नीतू के साथ इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति भी दिखाई दे रहे हैं। उस समय वह बहुत छोटे थे। सोनाली बेंद्रे के पति ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

बता दें ऋषि कपूर और नीतू ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। इसके बाद 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी से जुड़ी एक मजेदार बात शायद आप ना जानते हों। दरअसल दोनों अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। नीतू अपना भारी लहंगा संभाल नहीं पा रही थी इसलिए वह बेहोश हो गई थी। वहीं ऋषि अपने आस-पास मौजूद भीड़ को देखकर घबरा गए थे जिस वजह से वह भी बेहोश हो गए थे।

ऋषि कपूर से शादी के बाद नीतू ने अपने करियर पर स्टॉप लगा लिया और परिवार को संभाला। नीतू-ऋषि के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा फिल्मों से दूर जबकि उनका बेटा रणबीर कपूर बॉलीवुड का चॉकलेटी हीरो है। 

इसी साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। खराब तबीयत के कारण उन्हें एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। वह पिछले साल सितंबर में अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौटे थे। 

Content Writer

Bhawna sharma