नीतू कपूर ने जीती कोरोना से जंग, बेटी ने दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 05:32 PM (IST)

दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिनों अनिल कपूर, वरुण धवन और नीतू सिंह कोरोना पाॅजिटिव होने की खबर आई थी। हालांकि अनिल कपूर के कोरोना संक्रमित होने को महज अफवाह बताया गया था। वहीं अब खबर सामने आई है कि नीतू कपूर ने कोरोना से जंग जीत ली है। 

इस बात की जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां नीतू के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपकी सभी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद- मेरी मां की आज कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

 

गौरतलब है कि नीतू कपूर चंडीगढ में फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान नीतू कपूर के साथ-साथ वरूण धवन और फिल्म डायरेक्टर राज मेहता कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। नीतू ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। नीतू कपूर लंबे समय बाद फिल्म 'जुग जुग जियो' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

Content Writer

Bhawna sharma