सालों बाद सेट पर लौटीं नीतू को याद आए ऋषि कपूर, बोली- थोड़ा डर लग रहा है

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 02:30 PM (IST)

कपूर खानदान और इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर को आज भी फैंस याद कर इमोशनल हो जाते हैं। फैंस के लिए और खासकर परिवार के लिए उन्हें भुला पाना इतना आसान नहीं है। खासकर उनकी वाइफ नीतू कपूर के लिए। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब वह सालों बाद सेट पर भी वापसी करने जा रही हैं लेकिन इस दौरान वह इमोशनल हो गई और उन्हें एक बार फिर पति ऋषि कपूर याद आ गए। 

नीतू कपूर ने शेयर की पोस्ट 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसके साथ कैप्शन लिखा है जिसमें नीतू कपूर ने एक्टर ऋषि कपूर को याद कर लिखा ,' सालों बाद सेट पर वापिस लौटी हूं। नई शुरुआत के लिए और फिल्मों के मैजिक के लिए, मैं तुम्हारा प्यार और उपस्थिति महसूस कर रही हूं। मां से लेकर कपूर साहब, रणबीर, सभी मेरे साथ रहे। अब मैंने खुद को खुद में ढूंढ लिया है। थोड़ा डर लग रहा है, लेकिन मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ हो।'

आपको बता दें कि इस साल अप्रैल में एक्टर ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वह लंब समय से बीमार थे और उनके कैंसर का इलाज भी चल रहा था। वहीं बात अगर नीतू कपूर की करें तो वह जल्द ही नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal