करवाचौथ पर पति को याद कर भावुक हुईं नीतू, बोलीं- मिस यू कपूर साहब

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 06:17 PM (IST)

हाल ही में करवा चौथ पर बॉलीवुड एक्ट्रेसस की तस्वीरें जमकर वायरल हुई। इस बार कोरोना के चलते किसी ने अपनी फेमिली के साथ करवाचौथ मनाया तो किसी ने वीडियो कॉल के जरिए ही व्रत तोड़ा। बात अगर कपूर फेमिली की करें तो वह इस त्योहार पर भी एक साथ दिखे लेकिन इस बार इन सब में फैंस ने ऋषि कपूर जी को बेहद मिस किया। हाल ही में कपूर खानदान की करवा चौथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं लेकिन वह इस करवा चौथ बेहद भावुक दिखीं इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है। 

करवा चौथ पर नीतू कपूर ने शेयर की पोस्ट 

शेयर की गई तस्वीर में रीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर और रणधीर कपूर दिखाई दे रहे हैं। इस तसीवर को शेयर करते हुए नीतू ने जो कैप्शन लिखा है उसे देख अंदााज लगाया जा सकता है कि वह पति ऋषि कपूर को कितना याद करती हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा ,' परिवार के साथ करवा चौथ। आपको मिस करती हूं कपूर साहब।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Karva chauth with family ❤️❣️ miss you kapoor sahab 🌸

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Nov 4, 2020 at 10:03pm PST

फैंस के लिए भी भुला पाना मुश्किल 

एक्टर ऋषि कपूर को भुलाना जितना कपूर फेमिली के लिए मुश्किल है उतना ही फैंस के लिए भी। फैंस भी हर एक पल उन्हें याद करते हैं। आपको बता दें इसी साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे काफी लंबे समय से बीमारी से लड़ रहे थे और उनका न्यूयॉर्क से इलाज चल रहा था। 

Content Writer

Janvi Bithal