ऋषि कपूर की यादों को साथ लेकर खुशियां मना रही नीतू कपूर, रचाई पति के नाम की मेहंदी

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 01:23 PM (IST)

ऋषि कपूर के निधन के बाद भले ही नीतू कपूर अपनी  प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो गई है लेकिन आज भी उनके जीवन में बहुत बड़ा खालीपन है। पति ऋषि  को वह  अपने जहन से एक पल के लिए भी निकाल नहीं पाई है। बेटे रणबीर की शादी के मौके पर भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और उनकी आंखें छलक उठीं।

ने रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरिमनी के बीच नीतू ने एक तस्वीर शेयर कर सभी काे भावुक कर दिया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए पोस्ट में उनके हाथों में  मेहंदी लगी दिखाई दे रही है। देख सकते हैं कि मेहंदी का रंग बहुत गहरा है और इसमें  ऋषि कपूर का नाम लिखवाया गया है।


खबरों हैं कि मेहंदी सेरिमनी के दौरान भी वह ऋषि कपूर काे याद कर रो पड़ी थी। हिंदी सिनेमा जगत में 1970 और 1980 के दशक के शीर्ष कलाकारों में शुमार रहीं नीतू कपूर  हाल ही में कहा था कि ऋषि कपूर के निधन से उनके जीवन में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है और वह खुद को काम में व्यस्त रखकर इस गहरे दुख से धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहीं हैं।


नीतू कपूर ने कहा था कि अब मेरी दुनिया एक खालीपन महसूस कर रही है। मैं व्यस्त रहना चाहती हूं। इसलिए, मैं अब काम के प्रस्तावों को स्वीकार कर रही हूं। उन्होंने  इसका श्रेय अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को देते हुए कहा था कि दोनों ने ही उन्हें मानसिक रूप से व्यस्त रहने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

Content Writer

vasudha