पेरिस में रणबीर-रिद्धिमा ने एेसे सेलिब्रेट किया मॉम नीतू कपूर का B'day

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 09:50 AM (IST)

कल एक्ट्रेस नीतू कपूर का जन्मदिन था। उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन पेरिस में सेलिब्रेट किया। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर ने नीतू के बर्थ डे को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की हुई थी। 

हाल में ही सोशल मीडिया पर नीतू कपूर के बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज और तस्वीरें सामने आई है, जिसमें रिद्धिमा एक रेस्टोरेंट में केक लाते हुए नजर आ रही है। वहीं, रणबीर और बाकी फैमिली मेंबर्स बर्थ डे सॉन्ग गुनगुना रहे हैं। केक को देखकर नीतू काफी एक्साइटेड हो जाती है और कहती हैं Nice!

 

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on


नीतू कपूर की बेटी रिद्धिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें सभी फैमिली मेंबर्स पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली के साथ पेरिस में है। पहले खबरें आ रही थी कि बर्थ डे सेलिब्रेशन में आलिया भी शामिल होगी  लेकिन उनकी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आईं। 

 

Content Writer

Priya dhir