Alia की तरह उनकी सासू मां Neetu Kapoor भी शादी के बाद जल्द ही बन गई थी मां

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 03:53 PM (IST)

बॉलीवुड के फेमस कपल आलिया-रणबीर ने शादी के महज ढाई महीने बाद ही अपने फैंस को गुड़ न्यूज सुनाई। आलिया के मां बनने की खबर पर जहां कई लोग खुशी जता रहे है वही उन लोगों की भी कमी नहीं है जो आलिया-रणबीर के पेरेंट्स बनने की जल्दबाजी पर हैरानी जता रहे हैं। खैर, 29 साल की उम्र में आलिया भट्ट मां बनने जा रही है लेकिन क्या आप जानते है कि जब नीतू कपूर की शादी हुई तब उन्होंने मां बनने में अपनी बहू आलिया से भी ज्यादा जल्दबाजी की थी। जब उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था तो उनकी उम्र काफी छोटी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

24 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां बन गई थी नीतू कपूर

बता दें कि जब नीतू कपूर 21 साल की थी तब उन्होंने ऋषि कपूर से शादी की थी। 22 जनवरी 1980 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 8 जुलाई को नीतू ने मिसेज कपूर बन अपना 22 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और उस वक्त वो प्रेग्नेंट थी। जी हां शादी के फौरन बाद ही नीतू कपूर प्रेग्नेंट हो गई थी। ऋषि कपूर से शादी करके नीतू कपूर ने अपने करियर को ठोकर मारी थी और फैमिली प्लानिंग कर ली थी। शादी के साधे आठ महीने बाद ही नीतू कपूर ने अपने पहले बच्चे यानि की रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया था। यानी की 22 साल की उम्र में नीतू कपूर मां बन गई थी। वही आलिया भट्ट 29 साल की उम्र में मां बनने जा रही है। उन्होंने शादी के ढाई महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की इस हिसाब से नीतू कपूर शादी के बाद जल्द ही मां बन गई थी। 24 साल की उम्र में वो 2 बच्चों की मां थी। साल 1982 में रणबीर कपूर का जन्म हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

28 साल की उम्र में पहली बार पिता बने थे ऋषि कपूर

इतनी ही नहीं ऋषि कपूर अपने बेटे के मुकाबले बहुत जल्द पिता बन गए थे। रणबीर कपूर 39 साल की उम्र में पहली बार पिता बनने जा रहे है जबकि ऋषि कपूर 28 साल के थे जब वो बेटी रिद्धिमा के पिता बने थे और 30 साल की उम्र में वो रणबीर के पिता भी बन गए थे। वही आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद कपूर खानदान व बॉलीवुड स्टार्स खुशी से झूम उठे। वही नीतू कपूर दादी बनने की खुशी से फूली नहीं समा रही साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन फैंस भी हैरान हुए। नीतू कपूर ने कहा कि उन्हें मीडिया से पता चला कि उनकी बहू प्रेग्नेंट है।  
 

Content Writer

Priya dhir