Neetu Kapoor खूबसूरती में देती हैं बहू आलिया को मात, जानिए एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का राज

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2023 - 10:43 AM (IST)

80 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रही चुकीं नीतू कपूर आज भी बेहद खूबसूरत हैं। अपनी ग्लोइंग स्किन से वो आज की यंग एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही हैं। लेकिन उनके चेहरे पर चमक के पीछे का राज ये है कि वो अपने हेल्थ और डाइट का खूब ध्यान रखती हैं। तो चलिए आज एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर आपको बताते हैं नीतू कपूर की ब्यूटी सीक्रेट...


वर्कआउट से लेकर डाइट तक का खोला राज

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डाइट और खूबसूरती के बारे में खुलासा करते हुए बताया की वो अपने वर्कआउट रुटीन से लेकर डाइट और स्किन तक का ध्यान रखने की के लिए काफी कुछ करती हैं। साथ में वो खुशी और positive रहने की कोशिश करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि यदि व्यक्ति खुश रहे हो तो अपनी उम्र से 5 साल छोटा दिख सकता है, जैसा कि वो भी करती हैं। उन्होंने जाहिर किया था 'आप अपने बालों और त्वचा के बारे में एक सीमा तक ही कुछ कर सकते हैं। इस सबमें मेन रोल जीन्स निभाते हैं। हालांकि, आप जो कर सकते हैं, वो है हमेशा खुश रहना। टच वुड, मैं कभी दुखी नहीं होती हूं।'

नीतू कपूर का डाइट चार्ट

दोपहर 12 बजे: तरबूज और एक ग्लास छाछ।
दोपहर 2 बजे: एक रोटी, दाल या चिकन या मछली, सूखी सब्जी।
शाम 4 बजे: 5 बादाम और 2 अखरोट।
शाम के 6 बजे: 2 क्रीम क्रैकर।
शाम के 8 बजे: एक ग्लास सब्जियों का जूस और फल।
रात के 10 बजे: दाल के साथ एक रोटी या अंडा भुर्जी।

स्किन ग्लो के लिए करती हैं वर्कआउट

एक्ट्रेस इस उम्र में भी वर्कआउट करती हैं। उनका कहना है कि सुंदर और ग्लोइंग स्किन के लिए exercise  करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप 'कार्डियो कर सकती हैं, इससे आपकी ब्लड वेसल्स खुलती हैं। साथ ही इससे होने वाला स्मूद ब्लड फ्लो स्किन के ग्लो को बढ़ाता है। उन्होंने कहा था कि खुशी, अनुशासन और व्यायाम- ये तीनों ग्लोइंग लाइफ की चाबी हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur