नीता अंबानी पहनती हैं 40 लाख की साड़ी, नहीं करती कोई भी आउटफिट Repeat

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 10:37 AM (IST)

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने हाल में ही श्लोका मेहता से सगाई की। सगाई के बाद मुंबई में प्री-इंगेजमेंट पार्टी रखी गई जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। 

पार्टी में नीता अंबानी व्हाइट एथनिक ड्रैस में दिखाई दी। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। उनका ड्रैसिंग स्टाइल बेहद स्टाइलिश है। एक वेबसाइट के मुताबिक नीता अंबानी के पास 40 लाख की साड़ी है। जी हां , यह साड़ी चेन्नई सिल्क के डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन की है। 

इस साड़ी की कढ़ाई के लिए सोने की तारों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल जैसे रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। कांजीवरम की कुशल 36 महिला कारीगरों ने मिलकर तैयार किया। इस साड़ी को तैयार होने में करीब एक साल लगा। नीता अंबानी ने यह साड़ी एक फंक्शन के दौरान पहनी थी। 

यही नहीं, नीता अंबानी की बैग्स कलैक्शन भी काफी मंहगी है। वह ब्रांड बिर्किन,  चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी के बैग कैरी करती है। आपको बता दें कि बिर्किन के एक बैग की कीमत लगभग 13 लाख है। वह अपना कोई भी आउटफिट रिपीट नहीं करती। 
 

Punjab Kesari